50MP Camera और 5000mAh Battery के साथ Vivo Y33s इंडिया में लॉन्च, फोन में मिलेगी 12GB RAM की ताकत

Join Us icon

वीवो ने आज इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ये दोनों मोबाइल फोन ‘वाई सीरीज़’ में जोड़े हैं जिन्होंने Vivo Y33s और Vivo Y21 2021 नाम के भारतीय बाजार में एंट्री ली है। ये दोनों फोन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। वीवो वाई21 जहां 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बिक रहा है वहीं वीवो वाई33एस आज से ही 17,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Vivo Y33s की खासियत फोन में मौजूद 8GB + 4GB RAM, 50MP Camera, 5000mAh Battery और Helio G80 चिपसेट है।

Vivo Y33s Specifications

वीवो वाई33एस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे से लैस नॉच को काफी छोटे साईज़ में पेश किया है। वहीं Vivo Y33s का डायमेंशन 16.4 x 7.6 x 0.8 सीएम और 182 वज़न ग्राम है।

Vivo Y33s launched in india price at rs 17990 with 50MP camera Helio G80 8GB RAM 5000mAh battery sale

Vivo Y33s स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो फनटच ओएस 11.1 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में इस फोन को एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है जिसमें 8 जीबी की रैम मैमारी के साथ 4 जीबी रैम मैमोरी का एक्स्ट्रा यूज़ किया जा सकेगा। यानी यह वीवो फोन 12जीबी रैम (8जीबी + 4जीबी) की परफॉर्मेंस देगा। कंपनी ने अपने नए फोन को 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y33s स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह वीवो फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई33एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo Y33s launched in india price at rs 17990 with 50MP camera Helio G80 8GB RAM 5000mAh battery sale

Vivo Y33s एक डुअल सिम फोन है जो 4G सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए वीवो वाई33एस को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। वीवो वाई33एस को Middday Dream और Mirror Black कलर में शॉपिंग साइट अमेज़न से 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

नोट : खबर लिखे जाने के कुछ घंटों बाद अमेज़न इंडिया पर से Vivo Y33s स्मार्टफोन और इसके प्रोडक्ट पेज़ को हटा दिया गया है। शायद अब वीवो कंपनी अपने इस नए फोन को बैंड-बाजे के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here