बड़ी खबर: अब नहीं मिलेगी जियो की फ्री सर्विस

Join Us icon

रिलायंस ​जियो उपभोक्ताओं के लिए बेहद ही बड़ी खबर है। कंपनी ने समर सरप्राइज आॅफर के तरह 3 महीने तक दी जाने वाली फ्री सर्विस को हटा दिया है। अब उपभोक्ताओं को नए आॅफर के तहत 3 महीने तक मुफ्त सर्विस नहीं मिलेगी। इस बारे में रिलायंस जियो का कहना है कि ट्राई (टेलीकॉम रेग्यूलेटरी आॅफ इंडिया) द्वारा कंपनी को यह सलाह दी गई है कि वह तीन महीने तक दी जाने वाली फ्री सर्विस को खत्म किया जाए।

पिछले माह 31 मार्च को मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि जो लोग 15 अप्रैल से पहले रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप लेते हैं और इसके साथ ही 303 का रिचार्ज कराते हैं उन्हें 30 जून तक रिलायंस की सभी सेवाएं मुफ्त मिलेंगी और 1 जुलाई से नया प्लान लागू होगा जो 28 जुलाई तक चलेगा। परंतु इससे पहले ही जियो ने अपने समर सरप्राइज आॅफर को बंद करने की घोषणा कर दी है।

कंपनी ने एक प्रेस वि​ज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि ट्राइ द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद यह निर्णय किया गया है। हालांकि जब तक इसे आॅपरेशनली हटा लिया नहीं जाता तब तक उपभोक्ता इसका लाभ ले सकता है। इस बारे में जियो ने अभी बहुत कुछ नहीं बाताया है लेकिन अब जियो
प्राइम मेंबरशिप के तहत दिए जाने वाले लाभ ही मिल पाएंगे फ्री आॅफर का यहां अंत हो गया।