
Redmi 10 Prime स्मार्टफोन को शाओमी MediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगा। शाओमी ने एक ट्वीट कर ये कंफर्म किया है। अब तक केवल ये अटकलें लगाई जा रही थि कि शाओमी का ये अपकमिंग फोन मीडियाटेक के Helio G88 SoC पर रन करेगा। रूमर्स थे कि भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 10 Prime स्मार्टफोन Redmi 10 का रीब्रांड हो सकता है। अब Xiaomi ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन Helio G88 SoC पर रन करेगा। Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होगा। यहां हम आपको Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Redmi 10 Prime की भारत में क्या कीमत होगी?
Camera rolling..?
Take 1..
ACTION!
The spotlight is on #Redmi10Prime, & it’s
SHOWTIME!
Presenting the #AllRoundSuperstar with,Superstar Processor,
Superstar Camera, ?
Superstar Battery and,
Superstar Display. ?At a screen near you on 03.09.21, 12PM https://t.co/qxBm7wKSGv
— Redmi India – #Redmi10Prime | All-round Superstar (@RedmiIndia) August 26, 2021
Xiaomi Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होगा। माना जा रहा है कि शाओमी के इस फोन की कीमत Redmi Note 10 से कम होगी, जो फिलहाल भारत में 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया जाएगा। Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की भारत में कीमत 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच में हो सकती है। Redmi 10 की मलेशिया में कीमत 649 MYR (क़रीब 11,400 रुपये) है।
Redmi 10 Prime और Redmi 10 एक जैसे फीचर्स

Xiaomi ने कंफर्म किया है Redmi 10 Prime और Redmi 10 का प्रोसेसर एक जैसा है। शाओमी के Prime डिवाइस के बारे में फिलहाल अभी कुछ मालूम नहीं है लेकिन Redmi 10 स्मार्टफोन के बारे में सभी जानकारी मालूम है। इस फोन की डिस्प्ले 6.5-इंच की FHD+ LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC के साथ 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। शाओमी के इस फोन को Android 11-पर आधारित MIUI 12.5 दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.3mm ऑडियो पोर्ट और USB Type-C पोर्ट दिया है।
Redmi 10 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया है। इस फोन में फ्रंट कैमरा 8MP का है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। शाओमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया है। हालांकि फोन के बॉक्स में 22.5W फास्ट चार्जर दिया है। रेडमी के इस फोन में 9W रिवर्स वायर्ड चार्ज दिया है।





















