
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने आज भारतीय मार्केट में अपने नए Budget Smartphone को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को टेक मंच पर Redmi 10 Prime के नाम से पेश किया है जो कि कई शानदार फीचर्स से लैस है। कम कीमत के साथ आने वाले इस फोन को शाओमी ने स्पेशल तौर पर मोबाइल गेमर्स के लिए बनाया गया है। रेडमी 10 प्राइम स्मार्टफोन 6,000 एमएएच बैटरी क्षमता से लैस है और इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। आइए आगे आपको Redmi 9 Prime के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किए गए Super Star Redmi 10 Prime फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Redmi 10 Prime की कीमत और सेल डेट
भारत में Redmi 10 Prime के 4GB + 64GB वेरिएंट को 12,499 रुपए और टॉप-एंड 6GB RAM + 128GB मॉडल को 14,499 रुपए में पेश किया गया है। हैंडसेट व्हाइट, ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की सेल Amazon, Mi.com और Mi Home स्टोर्स पर 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी। इसके अलावा फोन के साथ कई बैंक ऑफर्स का लाभ भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी, कंपनी ईवी बिजनेस में रखा कदम

Redmi 10 Prime specifications
Redmi 10 प्राइम के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2,400 X 1,080 पिक्सल रिज़ोल्यूशन वाला 6.5-इंच FHD + LCD डिसप्ले, रीडिंग मोड 3.0, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 लेयर, 400nits ब्राइटनेस, 1500: 1 कंट्रास्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा हैंडसेट में MediaTek Helio G88 SoC है जो Mali-G52 MC2 के साथ आता है। इतना ही नहीं डिवाइस में 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट 2GB तक एक्सपेंडेबल रैम को भी सपोर्ट करता है। Redmi फोन एंडरॉयड 11-आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। कनेक्टिविटी फीचर में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/एजीपीएस, ग्लोनास, आईआर ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Redmi 10 Prime का साइज 161.95 X 75.57 X 9.56 मिमी और वजन 192 ग्राम है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 8MP का सेंसर और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Redmi 10 Prime 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी पैक करता है, लेकिन कंपनी बॉक्स में 22.5W एडॉप्टर बंडल कर रही है। फोन 9W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Redmi Phones के बढ़े दाम, एक साथ 6 मॉडल हुए महंगे, Xiaomi की पॉलिसी पर उठे सवाल
आपको बता दें कि Redmi 9 Prime की तुलना में, Redmi 10 Prime में एक नया डिसप्ले, एक बेहतर कैमरा सिस्टम, एक नया चिपसेट, एक बड़ी बैटरी और नया MIUI सॉफ्टवेयर देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, Redmi 10 Prime अपने पूर्ववर्ती की तुलना में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड की तरह देखा जा सकता है।





















