
Xiaomi ने बुधवार को आयोजित किए ग्लोबल लॉन्च इवेंट में अपने फ्लैगशिप फोन Xiaomi 11T 5G और Xiaomi 11T Pro 5G मॉडल्स के साथ ही मिड-रेंज कैटेगरी वाले Xiaomi 11 Lite 5G NE को भी पेश किया। इस फोन में ‘NE’ का मतलब ‘New Edition’ है। दरअसल, Xiaomi 11 Lite 5G NE फोन कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए गए Mi 11 Lite 5G का ही अपग्रेडेड वर्जन है। हालांकि, फोन ग्लोबल टेक मंच पर लॉन्च किया गया है। लेकिन, Xiaomi 11 Lite 5G NE के इंडिया लॉन्च को लेकर उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने इसे पेश कर दिया जाएगा। आइए आगे आपको Xiaomi 11 Lite 5G NE की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
Xiaomi 11 Lite 5G NE price
Xiaomi 11 Lite 5G NE की कीमत की बात करें तो फोन के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल का प्राइस EUR 369 (लगभग 32,000 रुपए) और 8GB रैम वेरिएंट का प्राइस EUR 399 (लगभग 34,600 रुपये) है। फोन ट्रफल ब्लैक, बबलगम ब्लू, पीच पिंक और स्नोफ्लेक व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, हमें पता चला है कि भारत में Xiaomi 11 Lite 5G NE की कीमत 23,000 रुपये से 24,000 रुपये के बीच होगी। इसे भी पढ़ें: शाओमी ने लॉन्च किए दो लल्लनटॉप 5G फोन Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro, जानें इन Phone के सुपर से ऊपर फीचर्स

Xiaomi 11 Lite 5G NE specifications, features
जैसा कि नाम से पता चलता है, Xiaomi 11 Lite 5G NE एक पतला और हल्का फोन है, जिसकी मोटाई 6.81mm है और इसका वजन सिर्फ 158 ग्राम है। फोन में 6.55-इंच FHD+ (2400×1080) AMOLED DotDisplay के साथ Dolby Vision, HDR10+ और 90Hz तक रिफ्रेश रेट है। Xiaomi 11 Lite 5G NE क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G 5G चिपसेट पर काम करता है जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की ताकत से जोड़ा गया है। हैंडसेट एक माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के माध्यम से स्टोरेज एक्सपेंडेबिलिटी को सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 11 Lite 5G NE ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड-एंगल लेंस और 5MP का टेलीमैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 4,250mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। साथ ही फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी सपोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, डुअल स्पीकर और बहुत कुछ शामिल हैं। Xiaomi 11 Lite 5G NE Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है।





















