शाओमी ने लॉन्च किए दो लल्लनटॉप 5G फोन Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro, जानें इन Phone के सुपर से ऊपर फीचर्स

Join Us icon

Xiaomi 11T 5G सीरीज को कंपनी ने आखिरकार ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के फोन कंपनी के पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जो कि ‘Mi’ ब्रांडिंग के बिना लॉन्च हुए हैं। Xiaomi 11T 5G और Xiaomi 11T Pro 5G को कंपनी ने इन फोन को ग्लोबल टेक मंच पर लॉन्च किया है। वहीं, माना जा रहा है कि Xiaomi 11T सीरीज पिछले साल लॉन्च की गई Mi 10T सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च की गई है। फोन में सेल्फी स्नैपर के लिए एक सेंटर पंच-होल कटआउट, ट्रिपल कैमरा सेंसर रेक्टेंगुलर मॉड्यूल और सुरक्षा के लिए एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। आइए आगे आपको इन दोनों ही फोन की कीमत, डिजाइन औऱ स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Xiaomi 11T specifications

Xiaomi 11T स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.67-इंच FHD+ TrueColour डिसप्ले दिया गया है। इस डिसप्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच रिस्पॉन्स रेट आईकेयर मोड, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus लेयर प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 1200 Ultra चिपसेट दिया हुआ है। फोन में इस चिपसेट को पावर देने के लिए 8GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज है। साथ ही फोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का ऑप्शन मौजूद है।

xiaomi-11t-pro

फोन Android 11 OS के साथ MIUI 12.5 कस्टम स्किन पर कार्य करता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट। साथ ही फोन में डुअल स्पीकर और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

xiaomi-11t-and-11t-pro-launch

Xiaomi 11T में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 120-डिग्री FoV के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 3x ज़ूम देने वाला टेली-मैक्रो कैमरा है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा है।

Xiaomi 11T Pro specifications

Xiaomi 11T Pro दिखने में Mi 11T की तरह ही लगता है। शाओमी 11T में 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 480Hz टच रिस्पॉन्स रेट, डॉल्बी विजन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस लेयर के साथ 6.67-इंच FHD+ TrueColor डिसप्ले है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है। यह फोन MIUI 12.5 स्किन पर आधारित एंडरॉयड 11 पर चलता है। इसके अलावा फोन में पवार बैकअप के लिए 120W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 17 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी।

xiaomi-11t-and-11t-pro-launch-price

Xiaomi 11T में भी पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें 108MP का सैमसंग HM2 प्राइमरी सेंसर, Sony IMX355 सेंसर के साथ 8MP का 119-डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3x टेलीमैक्रो कैमरा वाला 8MP का टेलीमैक्रो सेंसर है। इसके अलावा इसमें HDR10+ के साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए सामने की तरफ 16MP का स्नैपर है। फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल हार्मन कार्डन स्पीकर और सुरक्षा के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी फीचर में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Xiaomi 11T and Xiaomi 11T Pro prices

  • Xiaomi 11T के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत Euro 549 (लगभग Rs 47,700) और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Euro 599 (लगभग Rs 52,000) है। वहीं, फोन Meteorite Gray, Celestial Blue, और Moonlight White कलर ऑप्शन में आता है।
  • इसके अलावा Xiaomi 11T Pro के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 649 (लगभग Rs 56,400), 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Euro 699 (लगभग Rs 60,800) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Euro 749 (लगभग Rs 65,100)  फोन को कंपनी ने Meteorite Gray, Celestial Blue, and Moonlight White कलर में पेश किया है।
  • कंपनी बिक्री के 30 दिनों के भीतर फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 2 साल की वारंटी और 6 महीने की मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की पेशकश कर रही है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here