iQOO Z5 आ रहा है इंडिया, ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ OnePlus को देगा टक्कर

Join Us icon

iQOO ब्रांड आने वाली 23 सितंबर को टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया स्मार्टफोन iQOO Z5 लॉन्च करने वाली है। इस दिन यह मोबाइल फोन आईक्यू की होम मार्केट यानी चीन में दस्तक देगा। लेकिन आईक्यू फैंस के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है कि कंपनी अपने इस नए मोबाइल फोन को सिर्फ चीन तक ही सीमित नहीं रखने वाली है बल्कि आईक्यू ज़ेड5 भारतीय बाजार में भी उताया जाएगा। कंपनी ने iQOO Z5 India Launch की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है।

आईक्यू इंडिया ने घोषणा कर दी है कि iQOO Z5 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ कर दिया गया है। ट्वीटर और शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर आईक्यू ज़ेड5 के इंडिया लॉन्च का पोस्टर जारी कर दिया गया है जिसमें ‘कमिंग सून’ बताया गया है। iQOO Z5 के इंडिया लॉन्च की कोई तय तारीख तो कंपनी ने अभी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि चीन लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद यह फोन इसी महीने में भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

iQOO Z5 स्पेसिफिकेशन्स

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार आईक्यू ज़ेड5 को 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का काम करेगी। इस फोन की स्क्रीन में 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और एचडीआर10 जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। यह भी पढ़ें : आ रहा है रियलमी का एक और सस्ता 5G Phone Realme V11s, कम दाम में मिलेगी शानदार स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z5 को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक देखने को मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,400एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 55वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

iQOO Z5 India Launch soon September sale specs price sale

फोटोग्राफी के लिए आईक्यू ज़ेड5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। लीक्स की मानें तो इस कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। रियर सेटअप के अन्य लेंस की डिटेल्स तो नहीं आई है लेकिन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए आईक्यू फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी बेहद जल्द ऑफिशियल हो जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here