
Motorola जल्द ही भारत में एक नया फोन लॉन्च करने वाला है, जिसे लेकर कंपनी ने ऑफिशियल टीजर जारी करना भी शुरु कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट किया है, जिसमें एक फोटो के साथ ‘द एब्सोल्यूट प्रो’ टैगलाइन लिखी हुई है। इससे पता चलता है कि हैंडसेट मोटोरोला एज 20 प्रो हो सकता है। वहीं, कंपनी जुलाई में इस फोन को दूसरी टेक मार्केट में लॉन्च किया जा तुका है। हालांकि, कंपनी ने भारत में मोटोरोला एज 20 प्रो लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन, फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 1 अक्टूबर को लॉन्च होगा होगी।
Motorola Edge 20 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले है। वहीं, फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ ही मोटो ऐज़ 20 प्रो में 10-bit colour, DCI-P3 color gamut, HDR10+ जैसे फीचर्स मौजूद है। Motorola Edge 20 Pro की स्क्रीन Amazon HDR भी सपोर्ट करती है। वहीं, मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो में 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर चलने वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Motorola ला रही है एक और सस्ता स्मार्टफोन Moto E40, लो बजट में होगा लॉन्च
It is time to meet the ultimate pro. Are you ready? We are. Stay tuned to know more! pic.twitter.com/8QEUVhB0ya
— Motorola India (@motorolaindia) September 21, 2021
फोटोग्राफी के लिए फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल विद् मैक्रो मोड और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया हैं। इसमें 5x optical और 50x digitial zoom दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट हैं लेकिन चीन में Motorola Edge 20 Pro 16MP सेल्फी कैमरे के साथ उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: Motorola ने चुपके से लॉन्च किया सस्ता Moto E20 स्मार्टफोन, इसमें है 6.5 इंच मैक्स विजन डिसप्ले और 4000mAh बैटरी
मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो स्मार्टफोन को कंपनी ने 4,500एमएएच बैटरी है जिसके साथ 30W TurboPower fast charging टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन में 3.5जैक, 5G SA/NSA और Dual 4G VoLTE समेत सिक्योरिटी के लिए Motorola Edge 20 Pro इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।





















