अब घर बैठे-बैठे बुक करें घर के लिए LPG Gas Cylinder, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज से हो जाएगा सारा काम

Join Us icon

डिजिटल इंडिया ने आम आदमी के अनेकों काम सुगम और सरल बना दिए हैं। हर घर तक इंटरनेट की पहुँच और विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों के होते डिजिटाइजेशन ने उन कार्यो को भी आसान कर दिया है जिनके लिए पहले लंबी-लंबी लाईनें लगानी पड़ती थी। आज हम आपने पाठकों को बताने जा रहे हैं कि किस तरीक से घर बैठे-बैठे अपनी घरेलू गैस यानी LPG Gas Cylinder को मोबाइल के जरिये बुक किया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ जरूरत है तो एक SmartPhone, एक चालू Internet Data और फोन में मौजूद WhatsApp की।

देश की तीन बड़ी एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनियां Indian Oil की Indane, Hindustan Petroleum यानी HP Gas और Bharat Petroleum की इकाई Bharat Gas अपने ग्राहकों को Online LPG Cylinder Booking की सुविधा उपलब्ध कराती है। गैस सिलेंडर कॉलिंग के जरिये, वेबसाइट के जरिये, मोबाइल ऐप के जरिये, यूपीआई व डिजिटल वॉलेट के जरिये और व्हाट्सऐप के जरिये भी बुक किए जा सकते हैं।

How to book indane hp bharat lpg gas cylinder online whatsapp mobile

Indane यूजर ऐसे करें सिलेंडर बुक

इंडेन कंपनी ने व्हाट्सऐप के जरिये एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए नंबर जारी कर रखा है जो 7588888824 है। यहां बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर को 7718955555 नंबर पर सीधे कॉल करके भी बुक किया जा सकता है। इन दोनों सर्विसेज़ का फायदा सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही उठाया जा सकता है। WhatsApp से सिलेंडर बुक करने के लिए 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर मैसेज सेंड करना होगा। यह भी पढ़ें : खो गया Paytm वाला फोन तो ऐसे करें मिनटों में अपना Account Block, कोई नहीं कर सकेगा मिसयूज, पैसा रहेगा सेफ

HP यूजर ऐसे करें सिलेंडर बुक

एचपी कंपनी ने कॉल और व्हाट्सऐप दोनों के लिए एक ही नंबर को पेश किया है। यह नंबर 9222201122 है। ग्राहक चाहें तो कॉल करके या फिर व्हाट्सऐप मैसेज करने अपने घर के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। WhatsApp मैसेज बॉक्स में जाकर 9222201122 पर ‘BOOK’ लिखकर मैसेज करना होगा और ऐसा करते ही गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा। ध्यान रहें, इस सुविधा का लाभ भी सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही मिलेगा।

Bharat यूजर ऐसे करें सिलेंडर बुक

भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए जारी टोल फ्री नंबर है 1800224344. इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सऐप मैसेज करके अपना एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से WhatsApp पर ‘BOOK’ या फिर ‘1’ लिखकर मैसेज सेंड करना होगा। जैसे ही नए सिलेंडर की बुकिंग कंफर्म हो जाएगी, तो आपके WhatsApp पर बुकिंग रिक्वेस्ट का स्टेटस अपडेट आ जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here