
Cheetah शब्द इन दिनों देश के लगभग हर नागरिक की जुबान पर है। Kuno National Park में नामीबिया से आए 8 चीतों के आगमन से हर भारतीय खुश दिख रहा है। 70 साल बाद भारत में चीता लौटा है जिन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बसाया गया है। चीतों के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जंगल में छोड़ दिया गया है। आने वाले दिनों में यकिनन इन चीतें की वजह से कूनो अभ्यरण्य के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में भी जबरदस्त पर्यटन बढ़ने वाला है और देश दुनिया के लोग चीतों का कुनबा देखने यहां पहुंचने वाले हैं।
Cheetah in Kuno National Park
70 साल बाद Cheetah इंडिया में आया है जो अभी kuno national park में ही रखेंगे। टेलीविज़न और इंटरनेट पर तो अपने चीता दर्शन कर लिया होगा लेकिन अगर आप इन चीतों को लाईव देखना चाहते हैं तो इसका भी इंतजाम सरकार की ओर से किया गया है। चीता देखने के लिए पर्यटक कुनो नेशनल पार्क में ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इसकी डिटेल हमने आगे दी है।
Kuno national park Jungle Safari
Cheetah आते ही लोग कूनो नेशनल पार्क में सफारी का इंतजार करने लगे हैं। अच्छी खबर है कि kuno national park jungle safari अब जल्द ही शुरू होने वाली है। बरसात की वजह से कूनो पार्क जून, जुलाई से सितंबर तक बंद रहता है जिसे फिर अक्टूबर में खोला जाता है। कूनो जंगल सफारी में अक्टूबर की सफारी बुकिंग 22 अगस्त से, नवंबर की बुकिंग 2 सितंबर से और दिसंबर की जंगल सफारी बुकिंग 6 सितंबर से करा सकते हैं।
Kuno national park Booking
आगे बताए गए 8 स्टेप्स को फॉलो कर के आप नामीबिया से इंडिया में आए 8 चीतों को देख सकते हैं और कुनो नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुफ्त उठा सकते हैं।
1) सबसे पहले Kuno National Park की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। डायरेक्ट लिंक के लिए (यहां क्लिक करें)
2) यहां लॉग इन और रजिस्टर का ऑप्शन आएगा, इसमें रजिस्टर को चुनें।
3) रजिस्ट्रेशन विंडो खुलकर सामने आएगी, इसमें पूछी गई सभी डिटेल्स डालनी होगी जिनमें निम्नलिखिल शामिल होगी :
– ईमेल आईडी
– पासवर्ड
– कंफर्म पासवर्ड
– नाम
– राष्ट्रीयता
– जन्मतिथि
– लिंग
– मोबाइल नंबर
– इमरजेंसी नंबर
– पहचान पत्र
– पहचान पत्र नंबर
4) सभी डिटेल्स डालने के बाद ठीक से चेक कर लें और फिर कैप्चा की ओर बढ़ें।
5) कैप्चा में पूछे गए आसान सवाल का जवाब लिख कर रजिस्ट्रर बटन दबा दें।
6) रजिस्ट्रर बटन दबाते ही आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी, इसके यहां भर दें।
7) ओटीपी वेरिफाई होते ही कुनो नेशनल पार्क द्वारा आप रजिस्टर कर दिए जाएंगे।
8) रजिस्टर होने के बाद लॉगइन पेज पर जाएं और अपनी ईमेल आईडी व पासवर्ड दर्ज कर अपनी जंगल सफारी बुक कर लें।
कूनो नेशनल पार्क से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप सीधे राष्ट्रीय अभ्यरण्य से सपंर्क भी कर सकते हैं जिसकी कॉन्टेक्ट डिटेल्स आगे दी गई है।
फोन नंबर : 07530 – 220004, 9424791938, 8871187201
ईमेल : [email protected]
















