
Motorola ने भारतीय बाजार में अपनी ‘E सीरीज़’ का विस्तार करते हुए एक नया स्मार्टफोन Moto E40 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बजट कैटेगरी में लॉन्च किया है। वहीं, Moto E40 डिवाइस शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। अगर बात करें कंपनी के नए फोन की तो इसमें 4 जीबी रैम, Unisoc 7000 प्रोसेसर और 48-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए आगे जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल्स के बारे में सबकुछ।
Moto E40 की कीमत
भारत में Moto E40 की कीमत 10,000 रुपये से कम में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 9,499 रुपए तय की गई है।वहीं, स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 17 अक्टूबर को सेल किया जाएगा जो कि Carbon Gray और Pink Clay में खरीदा जा सकता है।
Moto E40 का डिजाइन
Moto E40 को पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस दिए गए हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। सेल्फी कैमरे से लैस होल डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है। इसके अलावा रियर पर वर्टिकल शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप और साथ ही मोटो का लोगो है जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करेगा। इसे भी पढ़ें: Motorola Moto G51 स्मार्टफोन Snapdragon 750G SoC, 4GB रैम और Android 11 के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट

Moto E40 की स्पेसिफिकेशन
मोटो ई40 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का IPS HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले पंच होल डिजाइन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं, स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Unisoc T700 प्रोसेसर दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाने के लिए इसमें अलग से माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट मिलता है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, डिवाइस में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट रीडर, गूगल असिस्टेंट बटन और IP52 वाटर रिपेलन्ट डिजाइन है।

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए Moto E40 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया। इसमें f/1.79 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। रियर कैमरे पोर्ट्रेट मोड, पैनोरमा, फेस ब्यूटी, एचडीआर नाइट विजन, मैक्रो विजन और एक प्रो मोड सहित सुविधाओं का समर्थन करते हैं। सेल्फी और ग्रुप चैट के लिए Moto E40 में फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है, जिसके ऊपर f/2.0 लेंस है। इसे भी पढ़ें: 5,000mAh Battery और 48MP Camera के साथ कम कीमत वाला Moto E30 हुआ लॉन्च
Motorola ने Moto E40 में 5,000mAh की बैटरी दी है जो स्टैंडर्ड 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन का साइज 165.1×75.6×9.1 मिमी और वजन 198 ग्राम है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।






















