4जी सपोर्ट के साथ आईटेल विश ए21 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईटेल ने अपनी विश सीरीज़ में सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन जोड़ दिया है। आईटेल की ओर से विश ए21 भारत में लॉन्च किया गया है जो शेपेंन, ग्रे और कॉफी कलर में महज़ 5,390 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ है।

अब पान की दुकान पर भी मिलेगा वाईफाई

आईटेल विश ए21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इसे 480×854 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए​ डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

itel-a21-1

कंपनी की ओर से इसमें 1जीबी रैम के साथा 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें फ्लैश के साथा आॅटो फोकस तकनीक से लैस 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए इसमें 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

जानें क्यों होता है मोबाइल फोन के पीछे एक छोटा सा छेद

कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर आईटेल विश ए21 में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस के साथ ही 4जी वोएलटीसी सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन में 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 182 घंटों का स्टैडबॉय टाईम देने में सक्षम है।