
आपकी गर्लफ्रैंड या आपकी मम्मी अपनी शॉपिंग में आपको अपने साथ ले जाती है और टाईमपास के लिए आपके फोन में इंटरनेट पैक तक नहीं है। ऐसे में बाजार या नुक्कड़ की दुकान से आपको महज़ 10 रुपये में वाईफाई डाटा पैक मिले तो कितना अच्छा हो। अब यही सब सच होने जा रहा है जब आपके पास वाली पान की दुकान पर भी वाईफाई डाटा पैक मिला करेंगे।
ट्राई की रिपोर्ट में जियो सबसे अव्वल, एयरसेल रहा फिसड्डी
जी हां, सेंटर फॉर डेवलेपमेंट आॅफ टेलेमैटिक यानि सी-डॉट ने सार्वजनिक स्थान जैसे बाजार या मोहल्लों के किराना दुकानों को वाईफाई आॅफिस बनाने का ऐलान कर दिया है। सी-डॉट के इस प्रोजेक्ट के तहत छोटी दुकानों को वाईफाई हब बनाया जाएगा जहां से 10 रुपये तक के वाईफाई डाटा पैक मिलेंगे।
सी-डॉट के तहत वाईफाई आॅफिस बनने वाले दुकानदारों पर 50,000रुपये तक का खर्चा आएगा। यह वाईफाई आॅफिस कोई भी किराना की दुकान, पनवाड़ी, खोके या ठेले भी हो सकते हैं। इसमें वाईफाई का प्रयोग करने के लिए आप 10 रुपये की कीमत पर भी वाईफाई पैक खरीद सकते हैं, जिसके जरिये आप अपने मोबाईल या लैपटॉप को उस वाईफाई राउटर से जोड़ पाएंगे।
एयरटेल देगा जवाब कटप्पा ने बाहुबली को क्यूं मारा
यह वाईफाई पैक किसी मोबाईल रिचार्ज वाले स्क्रैच कार्ड की तरह ही होगा। इसकें तहत रिचार्ज पैक खरीदने पर आपके पास वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसमें वाईफाई का पासवर्ड होगा। उस डिफाल्ट पासवर्ड के जरिये आप अपने डिवाईस को वाईफाई राउटर से ऑथेंटिकेट कर सकते हैं।



















