OPPO Reno7, Reno7 Pro और Reno7 SE स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

ओप्पो अपनी पॉपुलर स्मार्टफोन लाइनअप OPPO Reno7 सीरीज से 25 नवंबर को पर्दा उठाएगा। कंपनी सबसे पहले OPPO Reno7 सीरीज को होम मार्केट चीन में लॉन्च करेगी। OPPO Reno7 सीरीज के तीन स्मार्टफ़ोन – OPPO Reno7, OPPO Reno7 Pro और OPPO Reno7 SE को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। OPPO Reno7 सीरीज़ के लॉन्च से ठीक पहले चीन की ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म JD.com पर Reno 7, Reno7 Pro, और Reno7 SE स्मार्टफोन लिस्ट हो गए हैं। इस लिस्टिंग के OPPO Reno7 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं।

OPPO Reno7

Oppo Reno7 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – स्टार रेन विश (ब्लू) डॉन गोल्ड और स्टैरी नाइट ब्लैक में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में पंच होल कटआउट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन की मोटाई मात्र 7.59mm होगी। इसके साथ ही स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO Reno7 स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 778G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही ओप्पो के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। ओप्पो का यह फोन चीन में तीन अलग अलग वेरिएंट – 8GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM और + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

OPPO Reno7 Pro

OPPO Reno7 Pro स्मार्टफोन को भी रेनो7 की तरह तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में पंच होल डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस फोन की मोटाई 7.45mm होगी। Oppo Reno7 Pro स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 1200-Max चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 4,500mAh बैटरी और 65W रैपिड चार्ज दिया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ पेश जाएगा। यह भी पढ़ें : दिल्ली में बैन हो चुकी डीज़ल और पेट्रोल गाड़ियां फिर से भरेंगी रफ्तार, बस करना होगा यह काम

OPPO Reno7 SE

OPPO Reno7 SE स्मार्टफोन भी Reno7 और 7 Pro की तरह तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Oppo Reno7 SE स्मार्टफोन में भी सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट डिस्प्ले दी जाएगी। इसके साथ ही इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Oppo Reno7 SE स्मार्टफोन में थोड़ी मोटी चिन और अगल कैमरा अरेंजमेंट दिया जाएगा। JD.com की लिस्टिंग से पता चलता है कि ओप्पो का यह फ़ोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के दो ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Bounce EV का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 दिसंबर को होगा लॉन्च, मात्र 499 रुपये में होगी बुकिंग

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

News Source – Gizmochina

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here