
Bounce EV ने ऐलान किया है कि वह 2 दिसंबर को अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग लॉन्च के साथ ही शुरू हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी अगले साल से शुरू करेगी। इस स्कूटर को मात्र 499 रुपये की पेमेंट कर बुक किया जा सकता है।
40 प्रतिशत तक होगा सस्ता
Bounce EV ने दावा किया है कि उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर मेड इन इंडिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी की बात करें तो इसे ‘बैटरी एज ए सर्विस’ ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। यानी कंपनी यूजर्स को बिना बैटरी के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का ऑप्शन देता है। इसके साथ यूजर्स इसे चलाने के लिए कंपनी की बैटरी स्वाइपिंग नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऑप्शन के चलते Bounce कंपनी का बिना बैटरी वाला स्कूटर बैटरी वाले स्कूटर से 40 प्रतिशत तक सस्ता बैठेगा।
रिमूवेबल होगी बैटरी
इसके साथ ही ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटर को रेगूलर स्कूटर की तरह बैटरी पैक के साथ भी ख़रीद सकते हैं। Bounce EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्ट, रिमूवेबल Li-ion बैटरी का ऑप्शन मिलता है, जिसे यूज़र आसानी से रिमूव कर अपनी ज़रूरत और सहूलियत के मुताबिक़ चार्ज कर सकते हैं। फ़िलहाल कंपनी ने अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स पर्दे में रखे हैं। यह भी पढ़ें : Tecno Pova Neo स्मार्टफोन दिसंबर में हो सकता है लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन
दक्षिण भारत में जल्द शुरू होगा प्लांट
Bounce EV ने इस बीच अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च से पहले ऐलान किया है कि उसने 2021 में लगभग 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर में 22Motors में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस डील के साथ कंपनी ने 22Motors का भिवंडी मैन्यूफैक्चरिंग प्लान भी खरीद लिया है। इस फ़ैक्ट्री में हर साल क़रीब 180,000 स्कूटर तैयार किए जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही दक्षिण भारत में भी एक प्लांट शुरू करेगा। यह भी पढ़ें : दिल्ली में बैन हो चुकी डीज़ल और पेट्रोल गाड़ियां फिर से भरेंगी रफ्तार, बस करना होगा यह काम




















