ज़ेडटीई मैक्स एक्सएल लॉन्च जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने इसी सप्ताह अपनी ब्लेड सीरीज़ में ब्लेड मैक्स 3 लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी की ओर से एक और स्मार्टफोन पेश किया गया है। ज़ेडटीई ने अपना नया स्मार्टफोन मैक्स एक्सएल अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। यूएस में इस फोन की कीमत 129 डॉलर रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 8,200 रुपये बनती है।

ये हैं 5 सबसे सस्ते 4जी फोन

ज़ेडटीई मैक्स एक्सएल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी ने इसे 6-इंच की फुलएचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटे​क्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है।

zte-max-xl-1

कंपनी द्वारा इसे 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

वीवो वी5एस का लॉन्च ईवेंट यहां देखे लाईव और पाएं मौका आईपीएल से जुड़ने का

4जी एलटीई, ​फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसमें 3,900 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो कंपनी के दावेनुसार 26.6 घंटे तक का टॉकटाइम देने में सक्षम है। भारत में यह फोन कब लॉन्च होगा इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।