Xiaomi, Realme, OnePlus सब रह गए पी​छे, 9 दिसंबर को यह कंपनी लॉन्च करेगी दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 1 फोन!

Join Us icon

चिपसेट मेकर Qualcomm ने हाल ही में अपना सबसे एडवांस और पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 SoC पेश किया है। क्वॉलकॉम द्वारा की गई इस बड़ी अनाउंसमेंट के बाद से ही तमाम मोबाइल कंपनियां दावा कर रही है कि वह भी इस चिपसेट से लैस स्मार्टफोंस को लेकर आएगी। इस लाईन में Xiaomi, Realme, OPPO, iQOO और OnePlus जैसे ब्रांड जहां जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं, वहीं Motorola ने सबसे आगे निकलते हुए स्नैपड्रैगन 8जी 1 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी घोषित कर दी है। यह ताकतवर स्मार्टफोन 9 दिसंबर को पेश कर दिया जाएगा।

Motorola ने बता दिया है कि वह दुनिया का सबसे पहला Snapdragon 8G 1 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन लेकर आ रही है। अन्य मोबाइल कंपनियां अभी तक जहां अपने स्मार्टफोंस को लाने की घोषणाएं कर रही है वहीं मोटोरोला ने सीधे इस चिपसेट पर काम करने वाले फोन की लॉन्च डेट ही अनाउंस कर दी है। Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट से लैस यह मोबाइल फोन आने वाली 9 दिसंबर को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा जो Moto Edge X30 नाम के साथ टेक मार्केट में एंट्री लेगा।

Motorola Moto Edge X30 to launch on 9 december with Snapdragon 8 Gen 1 SoC

Moto Edge X30

यहां मोटोरोला मोटो ऐज़ एक्स30 की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.67 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी होगी जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक फोटोग्राफ से पता चला है कि Moto Edge X30 की डिसप्ले पंच-होल डिजाईन पर बनी होगी तथा साथ ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगी। यह भी पढ़ें : Apple जल्द लॉन्च करेगा सस्ता और दमदार iPhone, जानें क्या होगी खूबियां

Moto Edge X30 को लेकर बताया गया है यह मोबाइल फोन सेल्फी के मामले में बेहद ही दमदार साबित होने वाली है। इस स्मार्टफोन में 60 मेगापिक्ल का सेल्फी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है जो अभी तक किसी भी अन्य मोबाइल फोन में नहीं दिया गया है। वहीं फोन के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो शानदार फीचर्स से लैस होगा।

Motorola Moto Edge X30 to launch on 9 december with Snapdragon 8 Gen 1 SoC

इस मोटोरोला फोन को लेकर सामने आया है कि मोटो ऐज एक्स30 चार रैम वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री लेगा। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम सपोर्ट करेगा वहीं सबसे बड़े वेरिएंट में 16 जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। अन्य वेरिएंट्स 8 जीबी रैम तथा 12 जीबी रैम सपोर्ट करेंगे। वहीं स्टोरेज के तौर पर Moto Edge X30 स्मार्टफोन 128 जीबी मैमोरी, 256 जीबी मैमोरी और 512 जीबी मैमोरी वाले तीन ऑप्शन्स में मार्केट में एंट्री ले सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here