
Apple के बारे में खबर है कि कंपनी इन दिनों अपने अपकमिंग iPhone SE मॉडल पर जोर-शोर से काम काम रही है। ऐप्पल का यह फोन किफायती कीमत पर पेश किया जाएगा। ताइवान की रिसर्च फर्म TrendForce के मुताबिक एप्पल के अपकमिंग iPhone SE को मार्केट में Apple iPhone SE 3 के नाम से 2022 के दूसरे क्वार्टर में पेश किया जा सकता है। रिसर्च फ़र्म का दावा अगर सही है तो ऐप्पल का सस्ता स्मार्टफ़ोन मार्च महीने में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अपकमिंग किफ़ायती Apple iPhone SE 3 मिड रेंज का स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ किया जाएगा।
Apple iPhone SE 3
Apple अपने अपकमिंग प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए नहीं जाने जाती है। लेकिन हर साल ऐप्पल के अपकमिंग डिवाइसेस के बारे कुछ न कुछ भविष्यवाणी सामने आती है जिससे इन डिवाइस के बारे जानकारी मिलती है। पॉपुलर Apple एनालिस्ट मिंग-ची कू ने दावा किया है कि अपकमिंग iPhone SE 3 के डिजाइन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही iPhone SE 3 को 4.7-इंच रेटिना HD डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमें Touch ID वाला होम बटन दिया जाएगा। ऐप्पल का यह स्मार्टफोन A15 Bionic चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।
कुछ अन्य रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि नया iPhone SE कंपनी के iPhone 14 लाइनअप के Mini स्मार्टफोन को रिप्लेस करेगा। ऐप्पल ने सबसे पहले iPhone 12 लाइनअप में Mini को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने अब iPhone 13 Mini को लॉन्च किया है। Apple के बारे में ख़बर है कि कंपनी आने वाले साल में वह Mini सेग्मेंट को हटा सकता है। ऐप्पल का iPhone Mini मॉडल यूज़र्स के बीच ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन्स से हुआ खुलासा
Apple iPhone SE की दूसरी जेनेरेशन अभी मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को ऐप्पल ने अप्रैल में लॉन्च किया था। यह iPhone को ऐप्पल के A13 Bionic चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह चिपसेट सबसे पहले iPhone 11 और iPhone 11 Pro के साथ पेश किया गया था। iPhone SE 2 में 12MP f/1.8 वाइड एंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। ऐप्पल का यह फोन IP67 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो iOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi कुछ दिनों में लॉन्च करेगी अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफ़ोन, जानें क्या होंगी खूबियां


















