
Xiaomi को लेकर खबर है कि कंपनी इस महीने के अंत तक फ्लैगशिप Xiaomi 12 series को लॉन्च कर सकता है। ऐसी खबरों पर विश्वास किया जाए तो शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन 28 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि शाओमी ने फिलहाल कोई ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया है। अब लॉन्च से ठीक पहले टिपस्टर OnLeaks और Zouton अपकमिंग Xiaomi 12 स्मार्टफोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। यहां हम आपको शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Xiaomi 12 का डिज़ाइन
Xiaomi 12 series से जुड़ी कई लीक अब तक सामने आ उकी है। Xiaomi 12 स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Mi 11 की झलक देखने को मिलती है। फोन के रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक बड़ा कैमरा सेंसर, दो छोटे सेंसर और एक LED फ्लैश दिया गया है। फोन में दिया गया कैमरा मॉड्यूल उभरा हुआ है। फिलहाल कैमरा सेंसर को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, अटकलें है कि फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाा सकता है।
शाओमी के इस फोन में पंच होल कटआउट वाली डिस्प्ले दी जाएगी। सेल्फी कैमरा के लिए यह कटआउट दाईं ओर ऊपर दिया गया है। इस लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी के इस फोन में 6.2-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) होगा। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में होगा डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप, लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन हुई लीक
शाओमी के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 5000 mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके साथ ही शाओमी का यह फोन वायरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ भी पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन को – ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Honor X30 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 चिपसेट, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च



















