Xiaomi 12, Xiaomi 12X और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Join Us icon

Xiaomi 12, Xiaomi 12X, और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन लॉन्च से पहले चीन में TENAA सर्टिफिकेशन्स पर लिस्ट किए गए हैं। Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन भी चीन में CCC (3C) सर्टिफिकेशन्स की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। TENAA की लिस्टिंग से पता चलता है कि Xiaomi की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज के दो स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 चिपसेट और एक Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही 3C लिस्टिंग के जरिए Xiaomi 12 Pro स्मार्टफ़ोन के चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स के बारे में हिंट मिलती है। शाओमी के बारे में खबर है कि ये तीनों स्मार्टफ़ोन इस महीने के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं।

Xiaomi 12 सीरीज प्रोसेसर

टिपस्टर WHYLAB ने Weibo पर एक पोस्ट शेयर किए शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की TENAA लिस्टिंग शेयर की हैं। इस लिस्टिंग में Xiaomi 12, Xiaomi 12X, और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफ़ोन मॉडल नंबर 2201123C, 2112123AC, और 2201122C के साथ लिस्ट किया गया है। टिपस्टर ने बताया है कि Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जाएगा। वहीं Xiaomi ने Twitter पर कंफर्म किया है कि Xiaomi 12X स्मार्टफोन Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया जाएगा।

Xiaomi 12 Pro चार्जिंग डिटेल

इसके साथ ही टिपस्टर ने Xiaomi 12 Pro को लेकर अलग पोस्ट शेयर कर बताया है कि यह फोन मॉडल नंबर 2201122C के साथ 3C सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इस पोस्ट में शेयर किया है कि Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। 3C लिस्टिंग शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Xiaomi 12 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन दिसंबर महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि ये 12 दिसंबर को पेश किया जा सकता है। लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आ रही हैं उनकी माने तो ये स्मार्टफोन 28 दिसंबर को पेश किए जा सकता हैं। एक अन्य रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कंपनी Xiaomi 12, Xiaomi 12X, और Xiaomi 12 Pro तीनों स्मार्टफ़ोन को एक साथ लॉन्च कर सकती है। यह भी पढ़ें : Lenovo जल्द लॉन्च करेगा दमदार गेमिंग टैबलेट Legion Pad, जानें क्या होंगी खूबियां

अटकलें है कि Xiaomi 12 series में दो और स्मार्टफोन होंगे जो कि टॉप ऑफ द रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे। शाओमी के ये स्मार्टफोन Xiaomi 12 Ultra और Xiaomi 12 Ultra Enhanced नाम से पेश किए जाएंगे। शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन के कोडनेम Loki और Thor हैं। ये दोनों स्मार्टफोन भी Snapdragon 8 Gen 1 SoC और 50-मेगापिक्सल Samsung GN5 सेंसर के साथ पेश किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Infinix Hot 12, Hot 12i, Note 12, Note 12S और Zero 5G स्मार्टफोन 2022 में होंगे लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here