iQOO Neo5 SE स्मार्टफोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 778G SoC के साथ 20 दिसंबर को होगा लॉन्च

Join Us icon

iQOO होम मार्केट चीन में 20 दिसंबर को iQOO Neo5s स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। वीवो के सब ब्रांड ने iQOO Neo5s के लॉन्च की जानकारी कुछ दिनों पहले कंफर्म की है। iQOO ने कंफर्म किया है कि वह 20 दिसंबर को iQOO Neo5s स्मार्टफोन के साथ iQOO Neo5 SE को भी लॉन्च करेगा। iQOO ने एक वीडियो शेयर कर Neo5 SE स्मार्टफ़ोन को टीज किया है। इस वीडियो से पता चलता है कि iQOO Neo5 SE स्मार्टफोन को व्हाइट, डार्क ब्लू और ब्लू ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही टीज़र से पता चलता है कि इस फ़ोन को पंच होल डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन के दाएं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे। इसके साथ ही फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए जाएँगे।

iQOO Neo5 SE स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

लीक रिपोर्ट्स की माने तो iQOO Neo5 SE स्मार्टफोन को Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फिलहाल यह कंफर्म नहीं है कि यह स्मार्टफोन AMOLED या LCD डिस्प्ले में से किसके साथ पेश किया जाएगा। अटकलें है कि यह स्मार्टफोन 6GB/8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। iQOO का यह फोन 66W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

टीजर वीडियो से पता चलता है कि iQOO Neo5 SE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके साथ ही दूसरी स्पेसिफिकेशन्स जैसे डिस्प्ले और बैटरी के बारे में फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही इस फोन की क़ीमत भी फ़िलहाल सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5,000mAh बैटरी और 100W फ़ास्ट चार्ज के साथ होगा लॉन्च

iQOO Neo5 SE स्मार्टफोन के साथ कंपनी 20 दिसंबर को कंपनी iQOO Neo5s स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। iQOO Neo 5s स्मार्टफोन में 6.56-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में Snapdragon 888 प्रोसेसर, 8GB की RAM, और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा, 16MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi नई फ्लैक्सीबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर कर रहा रिसर्च, इस कंपनी के साथ की पार्टनरशिप

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here