
91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के जरिये बताया था कि टेक ब्रांड वनप्लस भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रहा है और बेहद जल्द अपनी ‘नोर्ड सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 CE लॉन्च करने वाला है। यह वनप्लस फोन नए साल 2022 में मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं आज हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लग गई है। वनप्लस नोर्ड 2 सीई स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर सर्टिफाइड हो गया है और अब जल्द ही बाजार में आने वाला है।
OnePlus Nord 2 CE को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड वेबसाइट पर सर्टिफाइड किया गया है। बीआईएस पर इस फोन को IV2201 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है जिसकी जानकारी सबसे पहले टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दी है। वनप्लस के इस आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम OnePlus Ivan पहले ही बताया जा चुका है जो बाजार में वनप्लस नोर्ड 2 सीई नाम के साथ आएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक फोन की लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन यह मोबाइल फोन 2022 की पहली तिमाही में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

यह हो सकती है OnePlus Nord 2 CE की स्पेसिफिकेशन्स
जैसा कि हमने पहले ही बताया वनप्लस नोर्ड 2 सीई स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी तक कोई पुख्ता डिटेल सामने नहीं आई है तथा इंटरनेट पर सिर्फ लीक्स ही वायरल हो रहे हैं। इन लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.4 इंच की पंच-होल डिसप्ले लॉन्च होगा जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। कंपनी की ओर से फोन का फ्रंट और रियर दोनों पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : 6GB RAM के साथ आ रहा है Realme Narzo 9i, जानें किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा इंडिया में लॉन्च
OnePlus Nord 2 CE को एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी जाएगी। तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। लीक्स के अनुसार इंडियन मार्केट में वनप्लस नोर्ड 2 एसई की कीमत 28,000 रुपये तक देखने को मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए नए वनप्लस नोर्ड में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का ओमनीविज़न प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल होग। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।। OnePlus Nord 2 CE को 4,500एमएएच बैटरी से लैस बताया गया है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।





















