
Realme कंपनी ने सितंबर महीने में अपनी ‘नारज़ो’ सीरीज़ के तहत Narzo 50i स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसने सिर्फ 7,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर भारत में एंट्री ली थी। आपको याद दिला दें कि इस फोन के इंडिया लॉन्च से पहले ही 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के जरिये नारज़ो 50आई की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर से हम रियमली के एक नए मोबाइल फोन की एक्सक्लूसिव जानकारी लेकर आए हैं जो Realme Narzo 9i नाम के साथ बेहद जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है।
Realme Narzo 9i
रियलमी नारज़ो 9आई को लेकर हमें जानकारी मिली है कि यह मोबाइल फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी वहीं सबसे बड़ा वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। यूजर्स को इस फोन के और भी वेरिएंट्स मिल सकते हैं लेकिन रैम और मैमोरी के तौर पर यही दो-दो ऑप्शन मौजूद रहेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार रियलमी 9आई Prism Blue और Prism Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स
Realme Narzo 9i की अन्य स्पेसिफिकेशन्स अभी पुख्ता नहीं हो पाई है लेकिन सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च होगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 आधारित रियलमी यूआई 2.0 पर पेश होगा और क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट पर रन करेगा। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारज़ो 9आई में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। 4जी एलटीई व अन्य ऑप्शन्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।






















