
Realme इन दिनों अपने पॉपुलर मिड रेंज स्मार्टफोन Realme 9 series पर काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले 91मोबाइल्स ने अपनी एक्सक्लुसिव रिपोर्ट में बताया था कि कंपनी Realme 9 सीरीज के तहत चार स्मार्टफोन – Realme 9i, Realme 9, Realme 9 Pro, और Realme 9 Pro+ को लॉन्च करेगी। इनमें में एक Realme 9i स्मार्टफोन को कई सारे सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। इसके साथ ही रियलमी के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिेकेशंस और रेंडर भी सामने आ चुके हैं। आज हम Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। रियलमी का यह स्मार्टफोन NBTC सर्टिफिकेशन्स में Realme 9 Pro+ 5G के नाम से लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही रियलमी का यह फोन CameraV5 प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया जा चुका है।
Realme 9 Pro+ 5G में होगा 50MP का प्राइमरी कैमरा

सबसे पहले NBTC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग की बात करें तो, यह लिस्टिंग फिलहाल वेबसाइट के फ्रंट एंड पर लाइव नहीं हुी हैं। हालांकि हमारे पास Google सर्च रिजल्ट का स्क्रीनशॉट है। इससे पता चलता है कि Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसके साथ ही NBTC सर्टिफिकेशन्स में रियलमी के इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि दूसरी लिस्टिंग CameraV5 में रियलमी के कैमरा सेटअप के बारे में जानकारी मिलती है। यह भी पढ़ें : iQOO U5 स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें सभी खूबियां
Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन में मेन कैमरा 12.6MP (इफेक्टिव) का होगा जो EIS सपोर्ट के साथ आएगा। लेकिन हमारा मनना है कि Realme 9 Pro+ में पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी के चलते इस फोन में 50MP का कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 4MP (इफेक्टिव) कैमरा दिया जाएगा जो कि 16MP का होगा। CameraV5 की लिस्टिंग में अन्य दो कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो वह वाइड एंगल कैमरा लेंस और माइक्रो कैमरा लेंस होगा। यह भी पढ़ें : OPPO Find X4 सीरीज के स्मार्टफोन Dimensity 9000 और Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ फ़रवरी या मार्च महीने में होंगे लॉन्च

















