
Indian Gadget Awards 2021: वियरेबल डिवाइसेस यानी ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जिन्हें यूज़र पहन सकते हैं। ये वीयरेबल डिवाइस फ़िटनेस, फ़ैशन और इंटरटेनमेंट के साथ यूज़र्स की सुविधा को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए जाते हैं। आज ऐप्पल से लेकर शाओमी और रियलमी कंपनियां वियरेबल लॉन्च कर रही है। यूज़र्स स्मार्टवॉच और स्मार्ट फ़िटनेस ट्रैकर से जहां अपनी हेल्थ का न सिर्फ़ ख़्याल रख रहे हैं। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
वहीं ईयरबड्स के ज़रिए यूज़र्स बिना वायर के तामझाम के रनिंग, एक्सरसाइज़, काम के दौरान म्यूज़िक और कॉल इंजॉय कर सकते हैं। 91Mobiles ने इस साल मार्केट में पेश किए कुछ ऐसे ही सबसे बेस्ट वीयरेबल्स की लिस्ट तैयार की हैं जो Indian Gadget Awards 2021 में Best Wearable of 2021 कैटगरी के तहत पेश किए गए हैं। इनमें से एक साल का सबसे बेस्ट वीयरेबल गैजेट होगा। यह भी पढ़ें : The Indian Gadget Awards में कौन-सा मोबाइल हुआ है किस कैटेगरी के लिए नॉमिनेट, देखें सभी बेस्ट फोंस की फुल लिस्ट
Best Wearable of 2021 मेनस्ट्रीम
बेस्ट वियरेबल 2021 के मेनस्ट्रीम कैटगरी में हम अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लॉन्च किए डिवाइस लिस्ट कर रहे हैं। ये डिवाइस कम कीमत में यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। देखें इंडियन गैजेट अवार्ड के Best Wearable of 2021 मेनस्ट्रीम कैटगरी में कौन-कौन नॉमिनी हैं।

Mi Band 6
बेस्ट वीयरेबल कैटगरी में हमारा पहला नॉमिनी Mi Band 6 है जो इस साल लॉन्च किया गया है। शाओमी का Mi Band 6 कई शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। इस फिटनेस ट्रेकर में पहले से बड़ी 1.56-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इस फिटनेस बैंड में SpO2 सेंसर, 30 स्पोर्ट्स मोड, 24×7 हार्ट रेट ट्रैकर, REM स्लीप एनालिसिस के साथ स्लीप मॉनीटर और स्ट्रैस मॉनीटर दिया गया है। इसके साथ ही Mi Band 6 में वीमेन हेल्थ ट्रेकर फीचर भी दिया गया है। इस फिटनेस बैंड को एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइसेस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
Realme Watch 2 Pro
Realme Watch 2 Pro स्मार्ट बैंड में कई फीचर्स स्मार्ट वॉच की तरह दिए गए हैं जो ओवरऑल यूजर्स के एक्सपीरिएंस को इंप्रूव करता है। डिजाइन की बात करें तो Watch 2 Pro में राउंड डायल दिया गया है। इसमें 1.75-इंच का कलर डिस्प्ले दिया है जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसके साथ ही Realme Watch 2 Pro में यूजर्स की हेल्थ मॉनीटर कर ने के लिए हार्ट मॉनीटर, SpO2 मॉनीटर, स्लीप मॉनीटर और स्पोर्ट्स मोड ट्रैकर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें GPS का सपोर्ट भी दिया गया है। Realme Watch 2 Pro स्मार्टवॉच को दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। इसके साथ ही यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है। वहीं सिंगल चार्ज में यह करीब 14 दिन का बैकअप ऑफर करती है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021: बेस्ट लैपटॉप 2021 के नॉमिनी
Amazfit Bip U Pro
Amazfit Bip U Pro फिटनेस ट्रैकर Amazfit लाइन का सबसे पॉपुलर डिवाइस है, जो शानदार फीचर्स और यूथफुल डिजाइन के साथ आता है। Amazfit Bip U Pro में यूजर्स को 1.43-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है जो Corning Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके साथ ही इस फिटनेस ट्रैकर में 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही यह फिटनेस ट्रेकर AI वॉइस कमांड के लिए Amazon Alexa सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह 5 ATM तक प्रेशर हैंडल कर लेता है। सिंगल चार्ज में यह फिटनेस ट्रेकर 9 दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसके साथ ही इसमें रियल टाइम हार्ट रेट मॉनीटर, SpO2 मॉनीटर और स्लीप क्वालिटी एनालाइजर दिया गया है। Amazfit Bip U Pro में मैन्सुअल साइकल और ओव्यलैशन ट्रैकर फीचर दिया गया है।
Redmi Watch
Redmi Watch को कंपनी ने स्लीक डिजाइन और शानदार फिटनेस ट्रैकर फीचर्स के साथ पेश किया गया है। Redmi Watch में 1.4-इंच का TFT कलर डिस्प्लेदिया गया है। रेडमी का यह फिटनेस ट्रैकर तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Redmi Watch में कंपनी ने SpO2 सेंसर नहीं दिया गया है। हालांकि इस फीचर के न होने के बाद भी इसमें कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं जो इसे बेहतर ऑप्शन बनाते हैं। Redmi Watch में 11 स्पोर्ट्स मोड, स्टेप काउंटर, हार्ट रेट मॉनीटर सेंसर, स्लीप ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021: सबसे इनोवेटिव गैजेट्स 2021 के नॉमिनी
Noise Colorfit Pro 3
Noise पिछले कुछ सालों में भारत में एक भरोसेमंद ब्रांड के तौर पर उभरा है। हमारी लिस्ट में Noise Colorfit Pro 3 भी शामिल है जो छह कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा गया है। Noise Colorfit Pro 3 में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ साथ शानदार हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। Noise Colorfit Pro 3 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इस ट्रैकिंग डिवाइस में 24×7 हार्ट रेट मॉनीटर, SpO2 मॉनीटर, स्ट्रैस मॉनीटर, ब्रीथिंग मोड जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही सिंगल चार्ज में यह स्मार्ट फिटनेस ट्रैकर करीब 10 दिन की बैटरी बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही इसमें 14 स्पोर्ट्स का सपोर्ट मिलता है। Noise Colorfit Pro 3 में 1.55-इंच का LCD पैनल मिलता है।
Crossbeats Orbit
Crossbeats Orbit राउंड डायल के साथ आने वाला स्टायलिश हेल्थ ट्रेकर फ़िटनेस डिवाइस है। इसे मेटल केस के साथ पेश किया गया है जिसमें 1.3-इंच का HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इस फिटनेस डिवाइस में कस्टम वॉच फेस दिए गए हैं। फिटनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें SpO2 मॉनीटरस, हार्ट रेट मॉनीटरस स्लीप ट्रैकर, ब्लड प्रेशर मॉनीटर और कई स्पोर्ट्स एक्टीविटी ट्रैकर का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही सबसे दिलचस्प है कि Crossbeats Orbit में स्मार्टवॉच की तरह फीचर्स दिए गए हैं। इनमें से एक है कि आप इस वॉच से कॉल रिसीव कर सकते हैं। सिंगल चार्ज में यह करीब दस दिन का बैकअप ऑफर करती है।
Huawei Band 6
Huawei Band 6 भी हमारी लिस्ट में शामिल इस साल के बेस्ट वीयरेबल में से एक है। Huawei Band 6 में रेक्टेंगुलर डायल दिया गया है। Band 6 में 1.47 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। हुवावे के इस फिटनेस ट्रैकर में SpO2 सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, Bluetooth 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही सिंगल चार्ज में यह 14 दिनों का बैकअप ऑफर करती है। यह फिटनेस ट्रैकर 96 स्पोर्ट मोड़ सपोर्ट के साथ आता है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : Best Gaming Phone of 2021 – Mainstream कैटेगरी के लिए यहां है कांटे की टक्कर
ये सभी प्रोडक्ट इस साल के बेस्ट वीयरेबल 2021 (मेनस्ट्रीम) कैटगरी के नॉमिनी हैं। ये डिवाइसेस किफ़ायती क़ीमत में शानदार डिज़ाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में पेश किए गए हैं। इंडियन स्टेज अवार्ड 2021 में हम बताएंगे कि कौन से डिवाइस इस साल का बेस्ट वीयरेबल 2021 (मेनस्ट्रीम) है।
Best Wearable of 2021 – प्रीमियम
प्रीमियम स्मार्ट वीयरेबल सेग्मेंट के डिवाइस शानदार टेक्नोलॉजी और दिलचस्प फंशन के साथ पेश किए जाते हैं। ये डिवाइस अपने शानदार डिज़ाइन के साथ साथ प्रीमियम फ़ीचर्स और उच्चकोटी के मैटेरियल से बने हुए हैं। यहां हम उन वीयरेबल डिवाइसेस से आपका रूबरु करवा रहे हैं जो इंडियन गैजेट अवार्ड 2021 के प्रीमियम वीयरेबल के नॉमिनी बने हैं।

Apple Watch Series 7
Apple Watch आसानी से पहचानी जाने वाली स्मार्टवॉच है जो अपनी फंशनैलिटी या फीचर्स के चलते सेगमेंट की सबसे पॉपुलर डिवाइसेस में से एक है। इस साल लॉन्च Apple Watch Series 7 भी कंपनी की लैगेसी(परंपरा) को आगे बढ़ाती है और हमारे लिस्ट में शामिल है। ऐप्पल की लेटेस्ट वॉच पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत बड़े स्क्रीन साइज के साथ पेश की गई है। कंपनी बैजल और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो में काफी इंप्रूवमेंट किया है। यह वॉच सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। इस वॉच में ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले, सेल्युलर कनेक्टिविटी, ईसीजी और ब्लडी ऑक्सीजन मीटर, फॉल डिटेक्शन जैसे फीचर दिए गए हैं। Apple Watch Series 7 को दो स्क्रीन साइज 41mm और 45mm के साथ लॉन्च किया गया है।
Samsung Galaxy Watch 4 Classic
Samsung की Galaxy Watch सीरीज फ्लैगशिप फीचर्स के साथ पेश की जाती है। इस साल कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टवॉच लाइनअप का Galaxy Watch 4 Classic भी लॉन्च किया है। यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश की गई स्मार्टवॉच है जो BioActive सेंसर के साथ आती है। इसके साथ ही वॉच में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, इलेक्ट्रिक हार्ट और बायो-इलेक्ट्रिकल इम्पीडन्स अनैलसस फीचप दिया गया है। इसके साथ ही यह वॉच कई स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है।इसके साथ ही वॉच में कॉम्यूनिकेशन्स फंशन भी दिए गए हैं।
Fitbit Charge 5
Fitbit Charge 5 मार्ट बैंड और स्मार्टवॉच के बीच एक बेहतर डिवाइस है। इसे शानदार डिजाइन के साथ पेश किा गया है जिसे आराम से दिनभर पहना जा सकता है। फिबिट भारत में प्रीमियम ब्रांड के तौर पर जाना जाता है। लेटेस्ट Charge 5 के फिटनेट फीचर्स की बा करें तो इसमें ECG, EDA ट्रैकिंग, SpO2 और हार्ट रेट मॉनीटर, मैन्सुअल ट्रैकिंग और स्लीप अनैलिसस जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में Fitbit Charge 5 करीब सात दिनों का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही इस डिवाइस में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : 20,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021, देखें कौन-कौन है शामिल
Fitbit Sense
Fitbit ब्रांड का एक और डिवाइस हमारी इस लिस्ट का नॉमिनी है, जो इस साल Fitbit Sense नाम से मार्केट में उतारा गया था। यह फिटनेस ट्रैकर प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया था। Fitbit Sense में ECG, EDA ट्रैकिंग, SpO2, टेंप्रेचर, ब्रीथिंग रेट, हार्ट रेट मॉनीटर, मैन्सुअल ट्रैकर और स्लीप ट्रैकर जैसे फीचर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें AMOLED डिस्प्ले और Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ ही सबसे दिचलस्प है कि आप व्हाट्सऐप जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए मैसेज पर क्विक रिप्लाई भी सकते हैं। इसमें वॉइस असिस्टेंट Google Assistant और Alexa और बिल्ट-इन GPS के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
Mi Watch Revolve Active
शाओमी की Mi Watch Revolve Active ने बेस्ट वीयरेबल 2021 के प्रीमियम सेगमेंट में अपनी जगह बनाई है। Mi Watch Revolve Active स्मार्टवॉच में सर्कूलर डायल दिया गया है जिसमें 1.39-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह वॉच ऑलवेज ऑन सपोर्ट करती है। इस स्मार्ट वॉच में SpO2 मॉनीटर, PPG हार्ट रेट ट्रैकर, 3-एक्सिस एक्सेलरेशन और एंबिएंट लाइट जैसे सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही यह वॉच Alexa सपोर्ट के साथ पेश की गई है। शाओमी की यह स्मार्टवॉच 117 स्पोर्ट ट्रैक कर सकती है। सिंगल चार्ज में यह वॉच करीब 14 दिनों का बैकअप ऑफर करती है।
Fossil Gen 6
Fossil अपने स्मार्टवॉच के लिए मार्केट में खास जगह बना चुका है। कंपनी की लेटेस्ट Fossil Gen 6 को AMOLED डिस्प्ले और शानदार डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फॉसिल की यह स्मार्टवॉच क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon Wear 4100+ SoC के साथ पेश की गई है। इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन मॉनीटर, हार्ट रेट मॉनीटर, एक्सलेरेशन, जायरोस्कोप, कंपास, एल्टीमीटरस ऑफ-बॉडी IR और एंबिएंट लाइट सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। Fossil Gen 6 में ऑल डे टाइम बैटरी दी गई है। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : ये बने हैं 30,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021 के नॉमिनी
Amazfit GTR 3 Pro
Amazfit GTR 3 Pro हमारे प्रीमियम वीयरेबल 2021 कैटगरी का लास्ट नॉमिनी है। Amazfit GTR 3 Pro में 1.45-इंच का अल्ट्रा HD AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो शानदार ट्रेडिशनल चैसिस के साथ पेश किया गया है। ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर के लिए इस वॉच में Biotracker PPG 3.0 सेंसर दिया है। इसके साथ ही वॉच में हार्ट रेट मॉनीटर भी दिया गया है। इस वॉच में फीमेल हेल्थ मीजरमेंट और मल्टीपल स्पोर्टस मोड का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही Alexa वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट, मल्टीपल वॉच फेस जैसे फीचर दिए गए हैं। सिंगल चार्ज में यह 12 दिन का बैकअप ऑफर करता है।
ये सभी प्रोडक्ट बेस्ट वियरेबल 2021 के प्रीमिमय कैटगरी के नॉमिनी है। इनमें से कोई एक गैजेट के नाम बेस्ट का खिताब होगा। कौन सा डिवाइस होगा होगा नंबर वन जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।
Best TWS Earbuds nominees
इंडियन गैजेट अवार्ड 2021 के बेस्ट वीयरेबल कैटेगरी के तहत हम ट्रू वायर स्टीरियो (TWS) ईयरडब्स को भी शामिल किया है। पिछले कुछ सालों में भारत में वायरलेस ईयरबड्स काफी पॉपुलर हुए हैं। ऐसे में हमने वायरलेस ईयरबड्स को दो – मेनस्ट्रीम और प्रीमियम कैटगरी में नॉमिनी सलेक्ट किए हैं। यहां हम 2021 के बेस्ट ईयरबड्स के बारे में जानकारी देंगे।
Best TWS earbuds 2021 – Mainstream
TWS ईयरबड्स ने कुछ ही सालों में टेक इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ बना ली है। यहां हम 5000 रुपये तक के बजट में आने वाले ईयरबड्स को शामिल करेंगे। बजट सेगमेंट के ये ईयरबड्स दमदार साउंड क्वालिटी ऑफ़र करते हैं। Indian Gadget Awards 2021 के बेस्ट ट्रू वायरलैस ईयरबड्स के मेनस्ट्रीम कैटगरी के नॉमिनी इस प्रकार हैं।

Realme Buds Air 2
Realme Air 2 हमारी इस लिस्ट में पहले नंबर पर है जो अफोर्डेबल कीमत में बेस्ट साउंड ऑफर करता है। Realme Air 2 में 10mm ‘Bass Boost’ ड्राइवर दिया है। इसके साथ ही इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है। एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन एक्टिव रहने पर यह सिंगल चार्ज में करीब पांच घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ यह मात्र 10 मिनट के चार्ज में करीब 120 मिनट का बैकअप ऑफर करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2 दिया गया है। इसके साथ ही यह 88ms लो लेटेंसी और नॉइस कैंसिलेशन के लिए डुअल माइक्रोफोन के साथ आता है।
Jabra Elite 2
Jabra Elite 2 ईयरबड्स मेनस्ट्रीम सेगमेंट का सबसे दमदार प्रतियोगी है। Jabra Elite 2 में 6mm का ड्राइव दिया है। यह जाबरा के ‘noise isolating’ केस के अंदर इंस्टॉल किया गया है। इसके डिजाइन की बात करें तो यह बेसिक वाटरप्रूफिंग के साथ आता है। Jabra Elite 2 शानदार साउंड एक्सपीरियंस ऑफर करता है। सिंगल चार्ज में करीब 7 घंटे का बैकअप ऑफर करता है, जो केस के साथ बढ़कर 21 घंटे हो जाता है। इस ईयरबड को डुअल माइक्रोफोन, ऐप सपोर्ट, Bluetooth 5.2, टच कंट्रोल और Qualcomm aptX और SBC codec सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
Soundcore Life Note E
Soundcore ब्रांड Anker का ऑडियो ऑरिएंटेड साउंड ब्रांड है। Soundcore Life Note E TWS ईयरबड्स कंपनी का अफोर्डेबल ऑडियो प्रोडक्ट है। Soundcore Life Note E में 6mm ग्रेफेन ड्राइवर दिया है जो रीच बेस साउंड एक्सीपीरियंस ऑफर करता है। इसके साथ ही aptX codec हाई क्वालिटी ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करता है। डिजाइन की बात करें तो Soundcore Life Note E को जेनेरिक स्टायल में पेश किया गया है, जिसके केस में 810mAh की बड़ी बैटरी है और यह 40 घंटे तक का बैकअप ऑफर करती है। इसमें नॉइस कम करने के लिए माइक्रोफोन, Bluetooth 5.0, और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : ये हैं 10,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021
JBL C115
JBL का अफोर्डेबल ईयरबड्स JBL C115 TWS हमारी लिस्ट में शामिल है। जो दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ लाइटवेट सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। JBL C115 में 5.8mm का ड्राइवर दिया गया है। यह ड्राइवर बैलेंस साउंड ऑफर करता है। इसके साथ ही सिंगल चार्ज में यह 3 से 4 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। JBL C115 में Google असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट और चार्जिंग के लिए Type C कनेक्टर दिया गया है।
boAt Airdopes 501 ANC
इंडियन मार्केट में boAt भरोसेमंद ब्रांड के तौर पर यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस लिस्ट में कंपनी का boAt Airdopes 501 ANC शामिल है। boAt Airdopes 501 ANC में 8mm का ड्राइवर दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 5.5 घंटे तक का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही कंपनी दावा करती है कि मात्र पांच मिनट के चार्ज में यह करीब एक घंटे का बैकअप ऑफर करता है। boAt Airdopes 501 ANC ईयरबड्स 30dB तक का नॉइस रेड्यूस करता है जिसमें चार माइक्रोफोन दिए गे हैं। इसमें Bluetooth 5.2, इन-ईयर डिटेक्शन, एंबिएंट मोड, इंस्टेंट वेक और Type C पोर्ट दिया गया है।
omthing By 1MORE AirFree Pods
omthing By 1MORE AirFree Pods बेस्ट ईयरबड्स 2021 मेनस्ट्रीम कैटगरी की लिस्ट का आखिरी नॉमिनी है। omthing By 1MORE AirFree Pods में 13mm का ड्राइवर दिया गया है, जो अब तक के किसी भी ईयरबड्स में से सबसे बड़ा ड्राइव है। इसके साथ omthing By 1MORE AirFree Pods में Qualcomm का चिपसेट और नॉइस कैंसिलेशन के लिए cVc 8.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। यह लाइटवेट ईयरबड्स में चार माइक्रोफोन, ऐप सपोर्ट और फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया गया है। omthing By 1MORE AirFree Pods सिंगल चार्ज में 25 घंटे का बैकअप ऑफर करता है।
ये सभी ट्रू वायरलेस ईयरबड्स मेनस्ट्रीम कैटगरी के सबसे बेस्ट डिवाइसेस हैं। इनमें से किसी एक को मिलेगा सबसे बेस्ट का ख़िताब… जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।
Best TWS earbuds 2021 – Premium
प्रीमिमय सेग्मेंट में 5000 रुपये से ज्यादा की कीमत में पेश किए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को शामिल किया गया है। इस सेग्मेंट के TWS ईयरबड्स शानदार डिजाइन, स्टायल और नए प्रीमिमय फीचर्स के साथ दमदर साउंड एक्सपीरियंस ऑफ़र करते हैं।

OPPO Enco X
OPPO Enco X प्रीमिमय नॉमिनेशन का पहला पहला ईयरबड है जो कई शानदार फीचर्स और स्टायलिश डिजाइन के साथ आता है। OPPO Enco X में 11mm का डायनेमिक ड्राइव और 6mm का मैंब्रेन ड्राइवर के साथ आता है। इसका डिजाइन AirPods Pro की तरह है जिसके टॉप में सिलिकन ईयरबड्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें (एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन) ANC फीचर भी दिया गया है। इस ईयरबड्स में डुअल कोर चिप, डायनॉडियो ट्यून ऑडियो, चार माइक्रोफोन, टच कंट्रोल और IPS54 रेटिंग सपोर्ट दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 5.5 घंटे तक का बैकअप केस के साथ 20 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसमें चार्जिंग के लिए Type C और फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है।
Samsung Galaxy Buds Pro
Samsung Galaxy Buds सीरीज का ईयरबड्स Galaxy Buds Pro हमारी लिस्ट का अगला दावेदार है। Samsung Galaxy Buds Pro को शानदार डिजाइन के साथ पेश किया है। इस ईयरबड्स को AKG ने ट्यूनकिया है। इसमें 11mm का वूफर ड्राइवर, 6.5mm ट्वीटर दिया है जो 2-वे स्पीकर सिस्टम जेनेरेट करता है। इसके साथ ही यह ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है। Galaxy Buds Pro सिंगल चार्ज में 5 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही तीन मिनट के चार्ज में करीब आधे घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसमें चार्जिंग के लिए Type C पोर्ट दिया गया है।
Jabra Elite 85T
Jabra भरोसेमंद ऑडियो सेंट्रिक ब्रांड है। Jabra Elite 85T प्रीमिमय फीचर्स के साथ आने वाला ईयरबड्स है। Jabra Elite 85T में 12mm का ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ ही इस इयरबड्स में 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं। Elite 85T प्रीमिमय सेग्मेंट के ईयरबड्स में दिए 6 में से 4 माइक्रोफोन ANC के लिए दिए गए हैं। Jabra Elite 85T शानदार साउंडआउटपुट ऑफर करता है। सिंगल चार्ज में यह 5.5 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही केस के साथ यह करीब 25 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। Elite 85T क्विक चार्ज 15 मिनट की चार्जिंग में करीब एक घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसमें चार्जिंग के लिए टाइप सी कनेक्टर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : कैमरे का कमाल दिखाकर ये बने हैं Best Camera Phone of 2021 – Mainstream के नॉमिनी
Apple AirPods 3
प्रीमियम सेग्मेंट गैजेट्स में Apple का डिवाइस न हो यह संभव नहीं है। बेस्ट प्रीमिमय ईयरबड्स की लिस्ट में अगर नॉमिनी AirPods 3 है। AirPods 3 के डिजाइन की बात करें तो यह नए AirPods Pro से मिलता जुलता है। Apple AirPods 3 को एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ पेश किया गया है। AirPods 3 को IPX4 रेटिंग, हेड ट्रेकिंग, स्किन ट्रैकिंग सेंसर के साथ पेश किया गया है। सिंगल चार्ज में यह करीब 6 घंटे का बैकअप ऑफर करते हैं। इसके साथ ही चार्जिंग के लिए इसमें लाइटनिंग पोर्ट और Qi/MagSafe चार्जर का सपोर्ट दिया गया है। AirPods 3 में Bluetooth 5.0, टच कंट्रोल, Adaptive EQ जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
OnePlus Buds Pro
OnePlus स्मार्टफोन के साथ साथ ऑडियो सेग्मेंट में भी दमदार दावेदारी पेश कर रहा है। OnePlus Buds Pro प्रीमिमय डिजाइन और शानदार ऑडियो क्वालिटी के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें ANC और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर भी दिया गया है। OnePlus Buds Pro में 11mm का ड्राइर दिया गया है जो क्लीयर साउंड ऑफर करता है। सिंगल चार्ज में यह 38 घंटे का पावर ऑफर करता है। इसके साथ ही Warp Charge सपोर्ट की मदद से यह सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक ऑफर करता है। इसके साथ ही OnePlus Buds Pro में दिया ANC 40dB तक नॉइस कैंसिल करता है। इसके साथ ही इसमें Bluetooth 5.2, IP55 सर्टिफिकेशन्स और Type C कनेक्टर दिया गया है।
Nothing Ear 1
Nothing Ear 1 ने मार्केट में अपने फ्यूचरिस्टिक और मिनिमल डिजाइन के साथ एंट्री की है। इस ईयरबड अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और शानदार क्वालिटी के साथ मार्केट में पेश किया गया है। इस ईयरबड में 11.6mm का ड्राइवर दिया गया है जो डिसेंट साउंड ऑफर करता है। यह ANC सपोर्ट के साथ आता है। Nothing Ear 1 ईयरबड के बारे में कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 5 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। चार्जिंग केस के साथ यह करीब 34 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। यह Google Fast Pair, Find My Earbud, IPX4 सर्टिफिकेशन्स, Qi वायरलेस चार्जिंग, टच कंट्रोल और Bluetooth 5.2 के साथ आता है।
Google Pixel Buds A
Google Pixel Buds ने हमारे नॉमिनेशन में अपने शानदार डिजाइन और ऑडियो क्वालिटी के दम पर जगह बनाई है। Google Pixel A में 12mm का ड्राइव और स्पैशल एयर वेंट दिया है जो शानदार साउंड एक्सपीरियंस डिलीवर करता है। Google Pixel Buds में अडेप्टिव साउंड, ANC के लिए खास सॉफ्टवेयर का सपोर्ट दिया गया है। गूगल का यह वायरलैस ईयरबड सिंगल चार्ज में 5 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही मात्र 15 मिनट की चार्ज में यह करीब तीन घंटे का बैकअप देता है। इसमें Bluetooth 5.0, AAC और SBC codec सपोर्ट, Type C कनेक्टर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : प्रीमियम कैटेगरी के इन फोंस में है जंग, देखें कौन बनेगा Best Camera Phone of 2021
LyperTek PurePlay Z7
प्रीमियम वायरलेस इयरबड्स सेगमेंट के नॉमिनेशन में LyperTek PurePlay Z7 लास्ट प्रोडक्ट है। LyperTek PurePlay Z7 में हाइब्रिड ट्रिपल ड्राइव दिए गए हैं। यह प्रीमियम लुक के साथ पेश किया गया है। इसकेसाथ ही सिंगल चार्ज में दस घंटे का प्लेबैक ऑफर करता है। इसका केस इन ईयरबड्स को सात बार चार्ज करता है। LyperTek PurePlay Z7 में भले ही ANC न दिया गया हो, लेकिन सिलकन ईयरबड्स टिप्स ANC के कमी को कुछ हद तक पूरी कर देते हैं। LyperTek PurePlay Z7 को IPX5 रेटिंग, ऐप सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, मैनुअल कंट्रोल EQ, और टाइप सी पोर्ट के साथ पेश किया गया है।
ये सभी ट्रू वायरलेस ईयरबड्स शानदार परफ़ॉर्मेंस ऑफ़र करते हैं, जो स्टायलिश डिज़ाइन के साथ साथ दमदार साउंड क्वालिटी ऑफ़र करते हैं। यहां हम आपको 2021 के सबसे बेस्ट TWS ईयरबड्स से मिलाएंगे जिसका ऐलान जल्द इंडियन गैजेट अवार्ड 2021 में किया जाएगा। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।





















