
यह साल मोबाइल फोन में कैमरे और लुक तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि तमाम आस्पेक्ट्स के अलावा नया फोन खरीदने वाले यूजर्स ने यह प्वाइंट और चेक किया है कि मोबाइल में गेम परफॉर्मेंस कैसी होगी। मोबाइल यूजर्स की इस जरूरत और चाहत को ध्यान में रखते हुए Indian Gadget Awards 2021 में बेस्ट गेमिंग फोंस की कैटेगरी को भी रखा है और Best Gaming Phone of 2021 – Mainstream के नॉमिनी POCO X3 Pro, iQOO Z3 5G, Redmi Note 10 Pro Max, Realme X7 5G और Moto G60 हैं। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
Best Gaming Phone of 2021 – Mainstream
POCO X3 Pro को कंपनी ने गेमिंग फोन के तौर पर ही प्रोमोट किया था। इसमें 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 8 जीबी तक की रैम मैमोरी, 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले तथा 5,160एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।
Realme X7 में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डायमनसिटी 800यू चिपसेट दिया गया है जो माली-जी57 जीपीयू के साथ काम करता है तथा 50वॉट सुपरडार्ट चार्ज तकनीक वाली 4,310एमएएच बैटरी से लैस है। इसी तरह 5 लेवल कूलिंग सिस्टम से लैस iQOO Z3 5G भी कैटेगरी का प्रबल दावेदार है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी चिपसेट, 6.58 इंच डिसप्ले तथा 55वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक वाली 4,400एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : प्रीमियम कैटेगरी के इन फोंस में है जंग, देखें कौन बनेगा Best Camera Phone of 2021
Redmi Note 10 Pro Max जहां 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट तथा एड्रेनो 618 जीपीयू पर काम करता है वहीं Moto G60 भी इसी चिपसेट के साथ बाजार में आया है। मोटोरोला फोन जहां 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है वहीं शाओमी फोन में 5,020एमएएच की बैटरी दी गई है।
Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।


















