पकड़ा गया Xiaomi का फ्रॉड, Samsung एमोलेड डिसप्ले बताकर बेच रही थी एलसीडी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन!

Join Us icon

Xiaomi कंपनी लंबे समय से इंडिया में नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बनी हुई है। लो बजट सेग्मेंट को हथियार बनाकर तेजी से तरक्की हासिल करने वाली यह चीनी कंपनी और भारत में मोबाइल बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा किए हुए हैं। लेकिन शाओमी से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसके अनुसार गलत विज्ञापन प्रसारित करने के आरोप में Xiaomi पर ढ़ाई लाख रुपये से भी अधिक का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना शाओमी की होम मार्केट यानी चीन ने ही ठोका है।

Xiaomi का फ्रॉड

शाओमी से जुड़ा यह मामला चीन का है। पीपुल्‍स रिपब्लिक ऑफ चाइना के मार्केट सुपरविजन डिपार्टमेंट ने इस कंपनी पर विज्ञापन कानून का उल्‍लंघन करने का आरोप लगाया है तथा 20,000 युआन यानी तकरीबन 2,35,670 रुपये का जुर्माना ठोका है। सरकार की ओर से लगाए गए आरोप के मुताबिक Xiaomi ने टीमॉल नाम की एक शॉपिंग साइट पर अपने मोबाइल फोन Redmi K30 5G का विज्ञापन चलाया और इस विज्ञापन में फोन का प्रोमोशन करने के दौरान फोन की स्पेसिफिकेशन्स को गलत जानकारी दी थी।

Xiaomi fined for false advertising banner saying Samsung amoled display in Redmi K30 5G phone

रिपोर्ट के अनुसार विज्ञापन में दिखाई गई बैनर ऐड में Xiaomi ने कहा था कि उसके Redmi K30 5G Phone में Samsung की एमोलेड डिसप्ले का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन हकिकत में यह स्मार्टफोन एमोलेड नहीं बल्कि एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की गलत जानकारी देने की वजह से शाओमी को आरोपी बनाया गया है और सरकारी विभाग की ओर से कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है। हालांकि दूसरी ओर शाओमी की ओर से इसे मानवीय भूल कहा जा रहा है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12X स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लीक, Snapdragon 870 Soc और 50MP कैमरा से होगा लैस

Redmi K30 5G की कैमरा पावर

फोटोग्राफी के लिए रेडमी के30 5जी फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएकस686 सेंसर दिया गया है जिसके साथ ही शाओमी फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ ऑफ फिल्ड सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस रेडमी फोन में डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसमें 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। यह भी पढ़ें : 6,000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन, 1499 रुपये वाला earbuds मिलेगा free

कुछ ऐसी है Redmi K30 5G की स्पेसिफिकेशन्स

यहां चर्जित स्मार्टफोन शाओमी रेडमी के30 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की ही बात करें तो यह मोबाइल फोन 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो पंच-होल डिजाईन पर बनी है। यह एक एलसीडी डिसप्ले है जिसे अपनी ऐड में शाओमी ने सैमसंग ​एमोलेड डिसप्ले बता दिया था।

Xiaomi fined for false advertising banner saying Samsung amoled display in Redmi K30 5G phone

Redmi K30 5G फोन एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है। चीन में यह फोन 8 जीबी तक की रैम मैमोरी और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here