
Xiaomi होम मार्केट चीन में Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, और Xiaomi 12X स्मार्टफोन्स को 28 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है। शाओमी ने Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले डिटेल शेयर किए हैं। कंपनी ने अब तक Xiaomi 12X स्मार्टफोन के बारे कुछ भी शेयर नहीं किया है। लेटेस्ट रिपोर्टस की माने तो टिपस्टर Really Assen ने शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन 12X के सभी मेजर स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Xiaomi 12X के स्पेसिफिकेशन्स
टिपस्टर Really Assen की माने तो Xiaomi 12X स्मार्टफोन में 6.28-इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। यह डिस्प्ले कर्व डिजाइन और पंच होल कटआउट के साथ पेश किया जाएगा। डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+, 12-bit कलर और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन में Samsung S5K3T2 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही शाओमी के इस फोन में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर दिया जाएगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 13-मेगापिक्सल OmniVision OV13B अल्ट्रावाइड लेंस और 5-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
शाओमी के इस फोन में Snapdragon 870 चिपसेट दिया जाएगा। शाओमी के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही शाओमी के इस फोन की डिस्प्ले Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आएगी। टिपस्टर ने बताया है कि शाओमी के इस फोन का फ्रेम 6 सीरीज एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आएगा। इस फोन में X-एक्सिस लीनियर मोटर, NFC, IR ब्लास्टर और स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे। शाओमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी
Xiaomi 12X कीमत (अटकलें)
Xiaomi 12X स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसे तीन वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज में पेश किया जाएगा। इन तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,999 युआन (करीब 35,300 रुपये), 3,299 युआन (करीब 38,800 रुपये), और 3,599 युआन (करीब 42,400 रुपये) हो सकती है। Xiaomi 12X स्मार्टफोन इस सीरीज़ का टोन-डाउनवेरिएंट होगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 स्मार्टफोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 4,500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च


















