
वैसे तो रिलायंस जियो हमेशा ही अपने उपभोक्ताओं को खुशखबरी देता आया है लेकिन इस बार जियो उपभोक्ताओं के लिए यह खुशखबरी ट्राई की ओर से आई है। ट्राई ने जियो के धन धना धन आॅफर को क्लिन चिट दे दी है। अर्थात रिलायंस जियो इस आॅफर को आगे जारी रख सकता है। ट्राई द्वारा जियो के धन धना धन प्लान की जांच की गई जिसमें आॅफर को सही पाया गया।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने इस खबर को पहले प्रकाशित किया है जहां जानकारी दी गई है कि सूत्रों से मिली खबर के अनुसार ट्राई ने इस आॅफर को जांचा और पया कि इसमें किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है और कंपनी का यह आॅफर पुराने समर सरप्राइज आॅफर से भी अलग है। ऐसे में इसे जारी रखा जा सकता है।
यह कंपनी दे रही है जियो से भी सस्ता प्लान, 149 रुपये में 70जीबी और 92 रुपये में 28जीबी 4जी डाटा
गौरतलब है कि 31 मार्च 2017 को जियो की फ्री सर्विस खत्म हो रही थी और इस दौरान जियो ने 1 अप्रैल से समर सरप्राइज आॅफर की घोषणा की थी। जिस पर 6 अप्रैल को ट्राई द्वारा रोक लगा दिया गया था। इसके बाद कंपनी ने 11 अप्रैल को धन धना धन आॅफर की घोषणा की थी।
हर जियो यूजर के लिए जरूरी ये पॉंच बातें, कल से कितना बदल जाएगी जियो सर्विस
नए धन धना धन आॅफर में कंपनी ने 309 रुपये का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है जिसमें उपभोक्ताओंं को 84 दिनों तक 84जीबी डाटा मुफ्त मिलेगी। वहीं वहीं इस आॅफर के तहत 509 के प्लान में 84 दिनों तक 168 जीबी डाटा मिलेगा। जियो सर्विस को लेकर कंपनी ने पहले ही जानकारी दे दी है कि कंपनी के नेटवर्क पर सभी वोएलटीई कॉलिंग फ्री होगी। इसके साथ ही रोमिंग और एसएमएस भी मुफ्त होगा।
जहां तक जिया के धन धना धन आॅफर और समर सरप्राइज आॅफर में अंतर की बात है तो कंपनी ने यह प्रमोशनल आॅफर और शुल्क आॅफर के साथ मिला जुला प्लान था। इसमें कंपनी ने 309 का प्लान लॉन्च किया था। जिसके तहत 31 जून तक सभी सेवाएं मुफ्त थीं और 1 जुलाई से शुल्क लागू होना था लेकिन महज छह दिनों के अंदर ही ट्राई ने इस सेवा पर रोक लगा दिया। वहीं धन धना धन आॅफर में कोई भी प्रमोशनल प्लान नहीं है इसमें 309 रुपये में आपको हर रोज 1जीबी डाटा मिलेगा। ऐसे में ट्राई द्वारा इस प्लान को क्लिन चिट दे दिया गया।





















