एक्सक्लूसिव: OnePlus भारत में 20 हजार रुपये से सस्ता स्मार्टफोन करेगा लॉन्च

Join Us icon

OnePlus Nord लाइनअप लॉन्च के साथ ही काफी पॉपुलर हो रहे हैं। वनप्लस के अफोर्डेबल स्मार्टफोन 20 हजार से 30 हजार रुपये की रेंज में काफी लोकप्रिय हैं। वनप्लस की नोर्ड सीरीज़ को स्मार्टफ़ोन 20 हज़ार रुपये से कम में देखना काफ़ी लोकप्रिय होगा। टिपस्टर योगेश बरार ने 91 मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए बताया कि वनप्लस जल्द ही 20 हजार रुपये से कम कीमत में स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 2022 के दूसरे क्वार्टर में पेश किया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर OnePlus वास्तव में बजट नॉर्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना पर आगे बढ़ता है, तो यह हैंडसेट Nord 3 की शुरुआत के बाद बाजार में उतरेगा। ऐसे में आप उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी का सबसे किफायती वनप्लस नॉर्ड जुलाई के बाद ही लॉन्च होगा, उससे पहले नहीं। इसके अतिरिक्त, यह इस साल लॉन्च होने वाला तीसरा नॉर्ड स्मार्टफोन होगा क्योंकि Nord 2 CE स्मार्टफोन इस साल के पहले तिमाही में लॉन्च हो सकता है।

OnePlus के बजट Nord स्मार्टफोन में क्या होगा खास?

90Hz AMOLED डिस्पे
50MP प्राइमरी कैमरा
5G कनेक्टिविटी
20,000 रुपये से कम कीमत
जुलाई 2022 तक लॉन्च

वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन फ़िलहाल शुरुआती स्टेज में है। ऐसे में इस स्मार्टफ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। योगेश बरार की माने तो वनप्लस 20,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। OnePlus Nord सीरीज का यह स्मार्टफोन 90Hz AMOLED डिस्प्ले 50MP प्राइमरी कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही योगेश बरार का यह भी कहना है कि वनप्लस का अफोर्डेबल फोन MediaTek के चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Komaki ने इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकल Ranger से उठाया पर्दा, शानदार डिजाइन और सिंगल चार्ज में मिलेगी 250Km की रेंज

संभवत: वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में भविष्य में जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल कंपनी OnePlus 10 Pro और Nord 2 CE स्मार्टफोन आने वाले दिनों में भारत में लॉन्च करेगी। वनप्लस भारत में अपने अफोर्डेबल स्मार्टफोन को मार्च महीने के अंत तक लॉन्च करेगा। यह भी पढ़ें : Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro दोनों स्मार्टफोन में मिलेगा 80W फास्ट चार्ज का सपोर्ट, जानें कब होंगे लॉन्च

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here