
Realme कंपनी आने वाली 16 फरवरी को भारत में अपनी ‘रियलमी 9 प्रो सीरीज़’ पेश करने जा रही है। इस दिन सीरीज़ के तहत Realme 9 Pro 5G और Realme Pro Plus 5G Phone लॉन्च होंगे। कंपनी कुछ दिनों से इन दोनों मोबाइल फोंस की खासियतें व स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर टीज़ कर रही है। वहीं आज फोन के बाजार में आने से पहले ही इनका प्राइस भी लीक के जरिये सामने आ गया है। रियलमी 9 प्रो और रियलमी 9 प्रो प्लस के रिटेल बॉक्स की फोटो तेजी से वायरल हो रही है और इन्हीं बॉक्स पर फोन की कीमत भी छपी हुई है।
ताजा लीक में Realme 9 Pro 5G और Realme Pro Plus 5G के रिटेल बॉक्स की फोटो सामने आई है। इन रिटेल बॉक्स पर दोनों मोबाइल फोंस का प्राइस प्रिंट है। रियलमी 9 प्रो 5जी के बॉक्स पर जहां 18,999 रुपये प्राइस लिखा हुआ है वहीं रियलमी 9 प्रो प्लस 5जी फोन के रिटेल बॉक्स पर 24,999 कीमत छपी हुई है। रिटेल बॉक्स प्राइस को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि Realme 9 Pro 5G फोन 16,999 रुपये और Realme Pro Plus 5G फोन 22,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च हो सकता है।
Realme 9 Pro Plus 5G की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 9 प्रो प्लस 5जी फोन इस सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल होगा। इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.43-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।, जिसका रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल होगा। इस फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा, जिसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा और फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाएगा।

रियलमी के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फ़ोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आएगा। रियर कैमरा सेटअप में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 920 SoC दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 4500 mAh की बैटरी के साथ 50W या 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह फोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा।





















