
Vivo को लेकर कल ही खबर सामने आई थी कि कंपनी इंडिया में अपनी Vivo V23 Series का विस्तार करने वाली है और पिछले महीने लॉन्च किए गए Vivo V23 और Vivo V23 Pro स्मार्टफोन के बाद अब Vivo V23e 5G फोन भी भारत लेकर आने वाली है। कंपनी बता चुकी है कि वीवो वी23ई 5जी फोन आने वाली 21 फरवरी को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा, वहीं अब इंडियन मार्केट में आने से पहले ही इस नए विवो मोबाइल के रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ ही इसका प्राइस भी सामने आ गया है।
Vivo V23e 5G price in India
वीवो वी23ई 5जी फोन से जुड़ी यह बड़ी जानकारी रिटेलर महेश टेलीकॉम के जरिये सामने आई है। ट्वीटर हैंडल के जरिये महेश टेलीकॉम के Vivo V23e 5G की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसका इंडिया प्राइस भी शेयर किया है। ट्वीट के अनुसार वीवो वी23ई 5जी फोन भारत में 8 जीबी रैम मैमोरी पर पेश होगा जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इस वेरिएंट के साथ Vivo V23e 5G इंडिया में 25,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

Vivo V23e 5G की स्पेसिफिकेशन्स
थाईलैंड में सबसे पहले लॉन्च हुए विवो वी23ई 5जी फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी गई है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करती है। पावर बैकअप के लिए यह विवो मोबाइल 4,050एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Vivo V23e 5G एंडरॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 12 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। थाईलैंड में भी यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए विवो वी23ई 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V23e 5G Phone एफ/2.0 अपर्चर वाला 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।





















