
रियलमी ने भारत में Realme 9 Pro सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। रियलमी ने इस सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन – Realme 9 Pro और Realme 9 Pro Plus लॉन्च कर दिया है। Realme 9 Pro स्मार्टफ़ोन कंपनी का प्रीमिमय मिड रेंज स्मार्टफ़ोन जिसे Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह फ़ोन दमदार कैमरा स्पेसिफ़िकेशन और शानदार डिज़ाइन के साथ मार्केट में उतार गया है। यहां हम आपको Realme 9 Pro स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Realme 9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले (90Hz रिफ्रेश रेट)
- Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर
- 8GB तक रैम और 128GB की स्टोरेज
- 64MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 16MP सेल्फ़ी कैमरा
- 5,000mAh बैटरी (33W फ़ास्ट चार्जिंग)
Realme 9 Pro डिस्प्ले
Realme 9 Pro स्मार्टफोन में 6.59-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही इस डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass layer की प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। रियलमी के इस फोन की डिस्प्ले HDR10 सपोर्ट के साथ आती है। बात करें डिस्प्ले के आस्पेक्ट रेश्यो की तो यह 20:9, रेजलूशन 1,080 X 2,400 पिक्सल और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.80 प्रतिशत और टच सैंप्लिंग रेट 180Hz है।
Realme 9 Pro परफॉर्मेंस
Realme 9 Pro स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स ड्यूटी के लिए Adreno 619 GPU दिया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 6GB/8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में स्टोरेज के बढ़ाने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। रियलमी का यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
Realme 9 Pro कैमरा और सॉफ्टवेयर
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme 9 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP मेगापिक्सल है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। Realme 9 Pro स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। रियलमी के इस फोन में इन डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Realme 9 Pro की कीमत

Realme 9 Pro स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB/128GB को भारत में 17999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का टॉप-एंड वेरिएंट 8GB/128GB को 20,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। रियलमी के इस फ़ोन फ्लिपकार्ट पर फ़रवरी से ख़रीदा जा सकता है। इस फोन की सेल रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 23 फरवरी से शुरू होगी। HDFC बैंक कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।










