Xiaomi 12 Pro दमदार स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी शुरू, देखें कैसी हो सकती है स्पे​सिफिकेशन्स

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन को भारत में अप्रैल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

Join Us icon

Xiaomi ने चीन में Xiaomi 12 सीरीज को पिछले साल के अंत में लॉन्च किया था। शाओमी ने तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X लॉन्च किए थे। शाओमी के तीनों स्मार्टफोन फिलहाल चीन से बाहर किसी भी देश में फिलहाल लॉन्च नहीं किए गए हैं। शाओमी ने भी इसे लेकर अब तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया है। MySmartPrice की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi 12 Pro भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

टिपस्टर मुकुल शर्मा का कहना है कि Xiaomi 12 सीरीज को भारत में 2022 के पहले क्वार्टर में पेश किया जा सकता है। Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन अप्रैल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Xiaomi 12 Pro इंडिया लॉन्च

Xiaomi 12 सीरीज भारत में जल्द दस्तक देने वाली है। इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन जो भारत में लॉन्च किया जाएगा वह Xiaomi 12 Pro होगा। मुकुल शर्मा ने बाताया कि यह स्मार्टफोन भारत में 2022 के पहले क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। अटकले हैं कि शाओमी का यह फोन भारत में अप्रैल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi ने फिलहाल इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी ऑफिशियल नहीं की है।

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन को चीन में CNY 4,699 (करीब 55,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। हमारा मानना है कि शाओमी का यह फोन भारत में 60,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सका है। शाओमी के इस फोन की मार्केट में सीधी टक्कर Samsung Galaxy S22, अपकमिंग OnePlus 10 Pro और दूसरे प्रीमिमय स्मार्टफ़ोन से होगी।

स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

शाओमी के Xiaomi 12 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.73-इंच का E5 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन 2K 3200 × 1440 पिक्सल है। इस फोन में LTPO 2.0 डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1500 निट्स है। शाओमी के इस फोन में कर्व डिस्प्ले और पंच होल कटआउट दिया गया है।

शाओमी के फ्लैगशिप Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX 707 का है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में सस्ते में मिलेंगे एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। Xiaomi 12 Pro को चीन में 12GB तक के रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। संभव है कि कंपनी बात में Xiaomi 12 Pro को चीन जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च कर सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung का सस्ता स्मार्टफ़ोन Galaxy A23 4G जल्द होगा लॉन्च, ऑफिशियल सपोर्ट पेज भी हुआ लाइव

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here