
Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन जल्द भी भारत और दूसरे इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री करने वाला है। Samsung ने फिलहाल Galaxy A23 स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन्स के साथ-साथ सैमसंग का अपकमिंग Galaxy A23 स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो गया है। इसके साथ ही सैमसंग के इस स्मार्टफोन में Geekbench के डाटाबेस पर भी लिस्ट किया जा चुका है। इन लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकात है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे लीक डिटेल्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy A23 सपोर्ट पेज
Samsung Galaxy A23 4G स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज को कंपनी की ऑफिशियल रसियन वेबसाइट पर लाइव किया गया है। इस लिस्टिंग में अपकमिंग Galaxy A23 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A235F है। फिलहाल इस लिस्टिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इस मॉडल नंबर के साथ यह फोन Bluetooth SIG वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। Galaxy A23 स्मार्टफोन में Bluetooth 5.0 दिया गया है।
सैमसंग का यह फोन Geekbench की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। अपकमिंग Galaxy A23 स्मार्टफोन Snapdragon 680 SoC के साथ आएगा जो 4G चिपसेट के साथ आएगा। सैमसंग का यह फोन 4GB की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। Samsung इस फोन का 6GB RAM वेरिएंट भी लॉन्च कर सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित One UI 4.1 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 7 और Red Magic 7 Pro गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबिया
पॉपुलर टिपस्टर OnLeaks ने सैमसंग के अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Galaxy A23 4G के रेंडर शेयर किए थे। सैमसंग के इस फोन में 6.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा केलिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इसके साथ ही फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। सैमसंग के इस फोन में साइड फिंगर सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में सस्ते में मिलेंगे एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक



















