Realme 9 SE 5G स्मार्टफ़ोन Snapdragon 778G चिपसेट, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें सभी खूबियां

Realme 9 SE 5G कंपनी का Speed Edition (स्पीड एडिशन) स्मार्टफोन है जो कि Snapdragon 778G चिपसेट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

Join Us icon

Realme ने कुछ दिनों पहले ही Realme 9 Pro सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी ने भारत में Realme 9 सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन Realme 9 5G और Realme 9 SE 5G स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर दिया है। Realme 9 SE 5G कंपनी का Speed Edition (स्पीड एडिशन) स्मार्टफोन है जो कि Qualcomm के प्रीमिमय Snapdragon 778G चिपसेट के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Realme 9 SE 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Realme 9 SE 5G स्पेसिफिकेशन्स

6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले (रिफ्रेश रेट 144Hz)
Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर
8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज
Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0
48MP ट्रिपल रियर कैमरा
16MP सेल्फ़ी कैमरा
5000mAh बैटरी (30W फास्ट चार्जिंग)

Realme 9 5G SE स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले का साथ पेश किया गया है। इस डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 2412×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पंच होल कटआउट के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन का सैंपलिंग रेट 180Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.8 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 600निट्स है। Realme 9SE 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट के साथ पेशकिया जाएगा। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L का सपोर्ट दिया जाएगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

Realme 9 5G SE स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस कैमरा सेंसर का अपर्चर f/1.8 और 6P लेंस है। प्राइमरी कैमरा के साथ रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन में 2MP B&W लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा सेंसर दिया गया है।

Realme 9 5G SE स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 कस्टम स्किन पर रन करेगा। रियलमी के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दियागया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो रियलमी का यह स्मार्टफोन 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। Realme 9 5G SE स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 30W Dart फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन के साइज़ की बात करें तो 164.4 X 75.8 X 8.5.mm और वजन 199 ग्राम है।

Realme 9 SE 5G कीमत

Realme 9 5G SE स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही रियलमी के इस स्मार्टफोन का 8GB + 128GB वेरिएंट को  22,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

Realme 9 5G SE स्मार्टफोन की बिक्री रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 14 मार्च से शुरू होगी। रियलमी का यह स्मार्टफोन व्हाइट और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Realme 9 SE 5G लॉन्च वीडियो

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here