OnePlus 10R स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च

OnePlus 10R स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 8GB की रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

Join Us icon

OnePlus 10R स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन की भारत में प्राइवेट टेस्टिंग शुरू हो गई है। पिछले रिपोर्ट्स की माने तो, OnePlus 10R स्मार्टफोन भारत और चीन में 2022 के दूसरे क्वार्टर में लॉन्च हो हो सकते हैं। वनप्ल्स का यह स्मार्टफ़ोन मीडियाटेक के डाइमेंशन 9000 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 10 प्रो को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वनप्लस चीन में अपना फ़्लैगशिप पहले ही लॉन्च कर चुका है।

91Mobiles को मिली जानकारी के मुताबिक, OnePlus 10R स्मार्टफोन की भारत में प्राइवेट टेस्टिंग शुरू हो गई है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो इन दिनों भारत में अपने फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही लग रहा है कि कंपनी OnePlus 10R स्मार्टफोन को भी जल्द ही लॉन्च कर सकती है।अपकमिंग OnePlus 10R स्मार्टफोन का कोडनेम ‘pickle’ है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन फिलहाल कहीं लॉन्च नहीं हुआ है। ऐसे में वनप्लस के अपकमिंग फोन को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

OnePlus 10R स्पेसिफिकेशन्स (एक्सपेक्टेड)

रिपोर्ट्स की माने तो OnePlus 10R स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 8GB की रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। जैसा कि पहले बताया गया OnePlus 10R स्मार्टफोन को 2022 के दूसरे क्वार्टर में पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा। खबरों की माने तो अपकमिंग OnePlus R-सीरीज का स्मार्टफोन OnePlus 9R और OnePlus 9RT की तरह OnePlus 10R भी एशियन मार्केट में ही लॉन्च किया जाेगा।

पिछले दिनों सोशल मीडियाप्लेटफॉर्म पर एक स्मार्टफ़ोन का फ़ोटो सामने आया था, जिसे लेकर कहा जा रहा था कि यह फ़ोन कथित OnePlus 10R हो सकता है। इस लीक इमेज में वनप्लस के फोन का बैक डिजाइन पूरी तरह से देखने को मिला। इसके साथ ही हमें वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन की पहली झलक भी देखने को मिली।  यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ करेगा दमदार एंट्री

इस लीक इमेज से पता चलता है कि वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके कैमरा मॉड्यूल में बड़ा प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया जाएगा। इस फोन के सेकेंडरी कैमरा सेंसर को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। इस फोन में कर्व डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में वनप्लस का लोगों भी देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें :  Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here