
Oppo ने भारत में अपनी A-series के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के दो स्मार्टफोन Oppo A76 और Oppo A96 को मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन की कुछ-कुछ स्पेसिफिकेशन एक जैसी है। दोनों स्मार्टफोन के डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा सेटअप अलग हैं। Oppo A76 और Oppo A96 दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। दोनों में से Oppo A76 स्मार्टफोन को किफायती कीमत में पेश किया गया है। यहां हम आपको Oppo A76 और Oppo A96 दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Oppo A76 और Oppo A96 की कीमत
Oppo ने Oppo A76 4G स्मार्टफोन को सिंगल 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत 17,499 रुपये है। इसके साथ ही Oppo A96 स्मार्टफोन को भी 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। Oppo A76 और Oppo A96 दोनों ही स्मार्टफ़ोन ऑफ़लाइन और ऑनलाइन ख़रीदे जा सकते हैं।
Oppo A76 स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले बात करते हैं Oppo A76 स्मार्टफ़ोन की इस फ़ोन में 6.56-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के चारों ओर थिन बैजल हैं हालांकि बॉटम में मोटी चिन मिलेगी।

ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ 6GB की रैम के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में AI फेस अनलॉक का भी सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2MP का पोर्टेट कैमरा सेंसर दिया गया है। Oppo A76 स्मार्टफ़ोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करेगा।
Oppo A96 स्पेसिफिकेशन्स
Oppo A96 स्मार्टफोन में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। ओप्पो के इस फोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ करेगा दमदार एंट्री
Oppo के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का पोर्टेट लेंस दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया है। इस फोन का प्रोसेसर Oppo A76 4G की तरह की है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 6,000mAH Battery के साथ लॉन्च हुआ लो बजट Redmi 10, Samsung-Realme की उड़ी नींद













