
iQoo ने इस साल की शुरुआत में अपना नया Z-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किया है। iQoo Z6 5G कंपनी का सबसे अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में 15,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। आईकू का यह स्मार्टफोन Vivo T1 5G का रिब्रांड वर्जन है, जिसे कंपनी भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब iQOO भारत में एक और Z-सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का यह स्मार्टफ़ोन iQOO Z6 Pro 5G स्मार्टफ़ोन है।
91Mobiles ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में iQoo के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर काफी जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iQoo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में 25,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको अपकमिंग iQoo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन के बारे में अब जो भी जानकारी उपलब्ध हैं उनके बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
iQoo Z6 Pro 5G इंडिया लॉन्च डेट और कीमत (अटकलें)
iQoo ने फिलहाल यह ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है कि वह भारत में iQOO Z6 Pro 5G स्मार्टफोन को कब लॉन्च करेगा। 91Mobiles ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यह फोन भारत में 25,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। iQoo ने इससे पहले भारत में 25 हजार रुपये से कम में Z3 और Z5 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Z3 को 19,990 रुपये और Z5 5G को 23,990 रुपये की कीमत में पेश किया था। हालांकि 2022 में जब कुछ महंगा हो रहा है कि उम्मीद है कि Z6 Pro 5G स्मार्टफ़ोन को 24,990 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
आइकू के अपकमिंग Z6 Pro 5G स्मार्टफोन ने AnTuTu पर 550K का स्कोर किया था। हालांकि इस फोन की स्पेसिफइकेशन्स फिलहाल सामने नहीं हैं। माना जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 778G SoC के साथ पेश किया जा सकता है।
iQoo Z6 5G स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने हाल में iQOO Z6 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 695 SoC के साथ पेश किया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। आइकू के फोन में 6.58-इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच और 120Hz हाई रिफ़्रेश रेट दिया है। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ ही फोन में 2MP के दो कैमरा सेंसर – डेप्थ और माइक्रो लेंस दिए गए हैं। आइकू के अपकमिंग स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन




















