
Realme ने अपनी होम मार्केट चीन के जरिये आज टेक मार्केट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ‘क्यू’ सीरीज़ में जोड़े गए ये दोनों मोबाइल फोन 5G की ताकत से लैस होगा आए हैं जिन्होंने Realme Q5 और Realme Q5 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। सीरीज़ के बेस मॉडल रियलमी क्यू5 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी (यहां क्लिक कर) के जान सकते हैं वहीं 64MP Camera, 80W fast charging तथा Snapdragon 870 चिपसेट से लैस रियलमी क्यू5 प्रो की फुल डिटेल आगे दी गई है।

Realme Q5 Pro की डिसप्ले
रियलमी क्यू5 प्रो स्मार्टफोन को 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.62 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन सैमसंग ई4 एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस रियलमी फोन की स्क्रीन पंच-होल स्टाईल पर बनी है तथा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है। यह स्क्रीन 1300 निट्स ब्राइटनेस और 5000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ पी3 वाइड कलर गामुट सपोर्ट करती है।

Realme Q5 Pro का प्रोसेसर
यह नया रियलमी फोन एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है तथा रियलमी यूआई 3.0 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 5जी चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 650 जीपीयू मौजूद है। यह रियलमी मोबाइल 5 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है जिसके चलते जरूरत पड़ने पर रियलमी क्यू5 प्रो 13जीबी रैम की परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है।

Realme Q5 Pro का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रियलमी क्यू5 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मौजूद है तो 6पी लेंस टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी क्यू5 प्रो स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme Q5 Pro की बैटरी
पावरफुल प्रोसेसर और कमाल के कैमरे के साथ ही इस फोन को ताकत देने के लिए कंपनी ने ताकतवर बैटरी का भी इस्तेमाल किया है। रियलमी क्यू5 प्रो स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है। वहीं फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80वॉट सुपर फास्ट फ्लैश चार्ज तकनीक से भी लैस किया गया है। यह रियलमी फोन 11V/7.3A पवार अडेप्टर के साथ आता है जो मिनटों में ही फोन को फुल चार्ज करने की क्षमता रखता है।

Realme Q5 Pro का प्राइस
रियलमी क्यू5 प्रो स्मार्टफोन चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट मे 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोेरेज दी गई है जिसकी कीमत 1799 युआन (तकरीबन 21,500 रुपये) है। इसी तरह रियलमी क्यू5 प्रो का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1999 युआन (तकरीबन 23,800 रुपये) तथा सबसे बड़ा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2199 युआन (तकरीबन 26,200 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।






















