
Realme ने कुछ समय पहले ही Narzo 50A Prime smartphone को इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी Narzo 50-series के नए फोन को भारतीय टेक मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी द्वारा लाए जा रहे नए फोन को Realme Narzo 50 5G के नाम से लाया जाएगा। इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार यह 5G हैंडसेट अगले महीन मई में पेश किया जाएगा। वहीं, 91mobiles को अपकमिंग Realme Narzo 50 5G के कलर वेरिएंट और मेमोरी वेरिएंट के बारे में विशेष जानकारी मिली है। आइए आगे आपको पूरी जानकारी देते हैं।
Realme Narzo 50 5G
इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार हमें मिली जानकारी के अनुसार, Realme Narzo 50 5G तीन कॉन्फ़िगरेशन- 4GB+64GB, 4GB+128GB, और 6GB+128GB में उपलब्ध होगा। जहां तक कलर ऑप्शन की बात है, यह डिवाइस हाइपर ब्लैक और हाइपर ब्लू रंगों में आएगा। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 12GB रैम के साथ ताकतवर Xiaomi 12 Pro 5G हुआ लॉन्च, Samsung-Realme को मिलेगी चुनौती

साथ ही हम उम्मीद कर सकते हैं कि Realme Narzo 50 5G में 50MP का मुख्य कैमरा, 5,000mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, FHD + डिस्प्ले और Android 12-आधारित Realme UI 3.0 स्किन पर काम करेगा। फिलहाल अभी के लिए, हमारे पास अपकमिंग Realme Narzo 50 5G के बारे में यही जानकारी मौजूद है। लेकिन, हमें उम्मीद है कि आने वाले समय इस फोन के और जानकारी सामने आ सकती है।
Realme Narzo 50A Prime स्पेसिफिकेशन्स
Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080×2408 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन में वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इस डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 180Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 600 निट्स है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में ग्राफ़िक्स के लिए Mali-G57 GPU दिया गया है।

रियलमी नारजो 50ए स्मार्टफ़ोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 18W का फास्ट चार्जिंग दी गई है। Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन केवलार का बना हुआ है जो इसे ड्यूरेबल बनाता है। रियलमी के इस फोन का साइज 164.4×75.6×8.1mm और वजन 189 ग्राम है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.7 प्रतिशत है। रियलमी के इस फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
लेटेस्ट वीडियो
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअर दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP f/1.8 Samsung JN1 सेंसर है। इसके साथ फोन में 2MP f/2.4 मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन का तीसरा कैमरा सेंसर VGA B&W f/2.8 पोर्टेट सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है। रियलमी नारजो 50ए प्राइम स्मार्टफोन में 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है।

















