Xiaomi के अपकमिंग Redmi Note 11T और Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन 3C पर हुए लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Xiaomi के अपकमिंग Redmi Note 11T और Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किए जाएंगे।

Join Us icon

Redmi Note 11T सीरीज पर शाोमी जोर शोर से काम कर रहा है। Xiaomi जल्द ही इन्हें लॉन्च कर सकता है। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर 22041216C और 22041216UC के साथ चाइना कम्पलसरी सर्टिफिकेशन्स (3C) वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं। शाओमी के इन स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि ये Redmi Note 11T और Redmi Note 11T Pro हो सकते हैं। 3C वेबसाइट लिस्टिंग से इन दिनों स्मार्टफोन के चार्जिंग के बारे में जानकारी मिलती है। दोनों ही स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किए जाएंगे।

Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन की 3C सर्टिफिकेशन्स साइट की लिस्टिंग को चाइनीज टिपस्टर Whylab ने सबसे पहले स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में Redmi Note 11T स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 22041216C और Redmi Note 11T Pro स्मार्टफ़ोन को मॉडल नंबर 22041216UC के साथ स्पॉट किया गया है।

Redmi 22041216C स्मार्टफोन में 4,980mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही रेडमी 22041216UC स्मार्टफोन को 4,300mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ स्पॉट किया गया है। इसके साथ ही शाओमी के दोनों स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किए जाएंगे।

टिपस्टर की माने तो Redmi Note 11T और Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन में 6.6-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोन का साइज करीब करीब एक जैसा होगा। इसके साथ ही फोन की मोटाई 8.8mm होगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन की लाइव फोटो आईं सामनें, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा

Xiaomi ने फिलहाल अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी इन दिनों हो मार्केट चीन में Redmi Note 12 Pro को लॉन्च करने करने की भी तैयारी कर रहा है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि 22041216C और 22041216UC मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ हो सकते हैं। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 8 की लॉन्चिंग से पहले इमेज हुई लीक, जानें कैसा है डिजाइन और क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Infinix Smart 6 पब्जी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here