
Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी लाइव इमेज इंटरनेट पर वायरल होने लगी है। शाओमी के इस फोन की वायरल इमेज से इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल सामने आई है। Xiaomi के इस फोन की इमेज सबसे पहले Weibo पर शेयर की गई, जिसके साथ इसे ट्विटर पर भी पोस्ट किया गया है। Xiaomi 12 Lite के डिजाइन की बात करें तो यह Xiaomi 12-सीरीज के मिलता जुलता है। Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन को इससे पहले Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर भी मॉडल नंबर 2203129G के साथ स्पॉट किया गया है।
Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन शाओमी के फ्लैगशिप सीरीज का दूसरा टोन डाउन वेरिएंट होगा। इससे पहले कंपनी Xiaomi 12X को लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को कंपनी ने Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया है। Xiaomi 12 Mini स्मार्टफोन के बारे में पहले भी लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। यहां हम आपको Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Xiaomi 12 Lite लाइव इमेज
Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन के लाइव इमेज से इसके डिजाइन के बारे में पता चलता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite की तरह प्लास्टिक से बना हुआ है। इसे पहले Xiaomi 12-सीरीज के फोन ग्लास बॉडी के साथ पेश किए गए हैं। शाओमी के इस फोन का बैक iPhone 12 की तरह फ्लैट बैक दिया गया है। इसके साथ ही फोन Xiaomi 12 सीरीज की तरह कर्व डिज़ाइन दिया गया है।
Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के रियर पैनल में लेफ्ट टॉप कॉर्नर में कैमरा बंप दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन के दाएं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
Xiaomi 12 Lite स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन Geekbench लिस्टिंग में स्पॉट किया जा चुका है। Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 2203129G है, जिसने सिंगल कोर टेस्ट में 788 पॉइन्टस और मल्टी कोर टेस्ट में 2864 पॉइन्ट्स का स्कोर बनाया था। इसके साथ ही रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी के इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU दिया जाएगा। Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन में Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 120KM रेंज के साथ आ रही ये बैटरी वाली बाइक, लुक देखते ही करेगा खरीदने का मन
शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो यह कैमरा लेंस Samsung ISOCELL GW3 सेंसर होगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन में Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजलूशन 2400×1080 पिक्सल और रिफ़्रेश रेट 120Hz है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 8 की लॉन्चिंग से पहले इमेज हुई लीक, जानें कैसा है डिजाइन और क्या होंगी खूबियां





















