
Xiaomi ने Redmi Note 11T सीरीज के स्मार्टफ़ोन चीन में लॉन्च कर दिए हैं। Redmi Note 11T सीरीज के दो स्मार्टफ़ोन Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T Pro Plus को कंपनी ने लॉन्च किया है। शाओमी ने लेटेस्ट Redmi Note 11T Pro + और Redmi Note 11T Pro दोनों स्मार्टफ़ोन को मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। प्रोसेसर के अलाव इन दिनों स्मार्टफोन काे डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स में कई चीजें एक जैसी हैं। यहां हम आपको Redmi Note 11T सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi Note 11T Pro और Note 11T Pro+ कीमत
Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन का 6GB/128GB मॉडल RMB 1,699 (करीब 19,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। दूसरा वेरिएंट 8GB + 128GB के साथ RMB 1,999 (करीब 23,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। फोन का तीसरा वेरिएंट 8GB/256GB के साथ RMB 2,099 (करीब 24,500 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।
Redmi Note 11T Pro+ स्मार्टपोन का बेस वेरिएंट 8GB/128GB के साथ RMB 1,999 (करीब 23,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB/256GB के साथ RMB 2,199 (करीब 25,600 रुपये) की कीतम में पेश किया गया है। फोन का तीसरा वेरिएंट 8GB/512GB के साथ RMB 2,399 (करीब 27,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस पोन का लिमिटेड एडिशन मॉडल Astro Boy को 8GB + 256GB के साथ RMB 2,499 (करीब 29,100 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।

Redmi Note 11T Pro स्पेसिफिकेशन्स
- 6.6-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट
- MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट
- Android 12 पर आधारित MIUI 12.5 स्किन
- 64MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 16MP सेल्फी कैमरा
- 5080mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग
Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T Pro+ के फीचर्स काफी कुछ एक जैसे हैं। रेडमी के इस फोन में 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले Dolby Vision, DC Dimming सपोर्ट करती है। इस फोन में पंच होल कटआउटस नैरो बैजल और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की लेयर दी गई है।
Redmi Note 11 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP primary Samsung GW1 सेंसर है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी फोटो के लिए 20MP का स्नाइपर दिया गया है। शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी का यह फोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसरके साथ लॉन्च किया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G610 MC6 GPU दिया है। रेडमी नोट 11टी प्रो स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है।

Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, Hi-Res ऑडियो, Dolby Atmos, स्टीरियो स्पीकर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 5080mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
Redmi Note 11T Pro Plus स्पेसिफिकेशन्स
- 6.6-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट
- MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट
- 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज
- Android 12 पर आधारित MIUI 12.5 स्किन
- 64MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 16MP सेल्फी कैमरा
- 4400mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग
Redmi Note 11T Pro+ स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2460X1080 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 और रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन की डिस्प्ले DC Dimming, HDR10, Dolby Vision सपोर्ट करती है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass लेयर के साथ आती है।

लेटेस्ट Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP Samsung GW1 सेंसर है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 20MP का सेल्फ़ी कैमरा सेंसर दिया गया है। रेडमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 MC6 GPU दिया गया है।
यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 स्किन पर रन करता है। फोन में 4400mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, GPS, NFC, और USB Type-C दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 3.5mm ऑडियो जैक, Hi-Res ऑडियो, Dolby Atmos, स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
शाओमी ने Redmi Note 11T Pro+ स्मार्टफ़ोन का स्पेशल Astro Boy एडिशन भी लॉन्च किया है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स तो एक जैसे हैं लेकिन डिजाइन में कुछ Astro Boy की ब्रांडिंग मिलती है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन




















