50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

Infinix Note 12 स्मार्टफोन को Mediatek Helio G88 चिपसेट और Infinix Note 12 Turbo स्मार्टफोन को Helio G96 के साथ पेश किया है।

Join Us icon

Infinix ने भारत में अपनी Infinix Note 12 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनफिनिक्स ने दो स्मार्टफोन – Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo लॉन्च किए हैं। Infinix Note 12 स्मार्टपोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Infinix Note 11 का सक्सेसर स्मार्टफ़ोन है। Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo स्मार्टफोन भारत में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Infinix के दोनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Infinix Note 12 सीरीज : कीमत और उपलब्धता

Infinix Note 12 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन – 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। इनकी कीमत क्रमश: 11,999 रुपये और 12,999 रुपये है। वहीं बात करें Infinix Note 12 Turbo की तो इस फोन को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

इनफिनिक्स के इन दोनों फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर क्रमश: 27 मई और 28 मई से शुरू होगी। लॉन्च ऑफ़र की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 12 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन पर ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Infinix Note 12 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • Mediatek Helio G88 प्रोसेसर
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 16MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 5000mAh बैटरी 33 फ़ास्ट बैटरी

Infinix Note 12 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इनफिनिक्स का यह फोन Mediatek Helio G88 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 6GB तक की रैम और 128GB के स्टोरेज दी गई है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा।

infinix-note-12

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix Note 12 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ लेंस और AI लेंस दिया है। इनफिनिक्स की फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है।

Infinix Note 12 Turbo स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7-inch FHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • Mediatek Helio G96 चिपसेट
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 16MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 5000mAh बैटरी 33W फ़ास्ट चार्जिंग

Infinix Note 12 Turbo स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन Mediatek Helio G96 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन को 8GB तक की रैम और 128GB के स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन Android 12 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और क्वालकॉम के दमदार 5G प्रोसेसर के साथ Moto G52j स्मार्टफ़ोन लॉन्च

infinix-note-12-turbo

Infinix Note 12 Turbo स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ और एक AI लेंस दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न

लेटेस्ट वीडियो : जानें कैसी है नई Tata Nexon EV Max 2022

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here