Xiaomi 12S लाइव इमेज लीक हुई, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर स्मार्टफोन के साथ करेगा एंट्री

Xiaomi और Leica की पार्टनरशिप में लॉन्च किया जाने वाला पहला स्मार्टफोन Xiaomi 12S हो सकता है।

Join Us icon

Xiaomi ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स को वर्ल्ड क्लास फोटोग्राफी एक्सपीरियंस ऑफर करने के लिए Leica के साथ पार्टनरशिप की है। दोनों की पार्टनर्शिप में लॉन्च किया जाने वाला पहला स्मार्टफोन Xiaomi 12S हो सकता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन संभवत: जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी के इस स्मार्टफोन का कथित लाइव इमेज इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस फोन के कैमरा मॉड्यूल में Leica की ब्रांडिंग देखी जा सकती है। शाओमी के इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 2206123SC है।

Xiaomi 12s स्मार्टफोन लीक इमेज पर कैमरा मॉड्यूल Xiaomi 12 सीरीज की तरह ही है। इसमें सबसे ऊपर लार्ज कैमरा सेंसर है, जिसके नीचे दो रेगुलर साइज कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। इस कैमरा मॉड्यूल में Leica की ब्रांडिंग देखने को मिल रही है।

Xiaomi 12S लाइव इमेज लीक

xiaomi-12s-leaks

Xiaomi 12S स्मार्टफोन की लाइव इमेज लीक हो रही है। इस फोन में Xiaomi 12 सीरीज की तरह कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। शाओमी के लीक हुए इमेज की सिल्वर कलर वेरिेंट है। Xiaomi 12 और Xiaomi 12S Pro स्मार्टफोन पिछले महीने IMEI की डेटाबेस में लिस्ट हुए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शाओमी का यह फोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेशरेट सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

Xiaomi 12S Pro स्मार्टफोन की बात करें इसमें 2K LTPO 2.0 माइक्रो कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में Snapdragon 8 Plus Gen1 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Xiaomi 12S स्मार्टफोन को चीन में जुलाई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

लेटेस्ट वीडियो : Moto Edge 30 अनबॉक्सिंग

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here