
अगर आप मिड रेंज में शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Realme 9 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन में 108MP ट्रिपल रियर कैमरा, 16MP फ़्रंट कैमरा, 5000mAh की बैटरी जैसे पावरफुल फ़ीचर्स मिलते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर फ़िलहाल Realme 9 स्मार्टफ़ोन पर तगड़ा ऑफ़र मिल रहा है। यहां हम आपको Realme 9 स्मार्टफ़ोन पर मिल रहे ऑफ़र के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही हम Realme 9 स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में भी विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
Realme 9 क़ीमत और ऑफर
Realme 9 4G स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस फोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम के साथ 17,999 रुपये और दूसरा वेरिएंट 8GB रैम के साथ 18,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। Realme 9i स्मार्टफ़ोन तीन कलर ऑप्शन – सनब्रस्ट गोल्ड, स्टारगेज व्हाइट और मेटेर ब्लैक में आता है।
ऑफ़र की बात करें तो रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन पर HDFC और SBI के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही रियलमी के इस फ़ोन के साथ पुराना फ़ोन एक्सचेंज कर एडिशनल डिस्काउंट का बेनिफिट भी यूज़र्स ले सकते हैं। वहीं डिस्कवरी प्लस के सब्सक्रिप्शन पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट और छह महीने के लिए गाना प्लस का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके साथ ही रियलमी के इस फ़ोन को फ्लिपकार्ट पर किस्त में भी ख़रीद सकते हैं।
Realme 9 स्पेसिफिकेशन्स
Realme 9 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ़्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। इस फ़ोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 2400x1080 FHD+ और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.8 प्रतिशत है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है, जिसमें सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 80W फ़ास्ट चार्ज और Snapdragon 870 5G प्रोसेसर के साथ OnePlus को टक्कर देने आया iQOO Neo 6
Realme 9 स्मार्टफोन में 108MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी के इस फोन का प्राइमरी कैमरा Samsung ISOCELL HM6 108MP लेंस है। प्राइमरी कैमरा के साथ सुपर वाइड लेंस और मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Sony IMX471 इमेज सेंसर है। यह भी पढ़ें : मात्र 7000 रुपये में लॉन्च होने वाला है Realme का नया स्मार्टफोन, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी
रियलमी 9 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W डार्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। रियलमी का दावा है कि मात्र 75 मिनट में फोन फुल चार्च हो जाता है। रियलमी का यह स्मार्टफ़ोन एंड्रॉयड 12 पर रन करता है।










