OnePlus Nord 2T की लॉन्च टाइमलाइन और कीमत हुई लीक

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

Join Us icon

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने दस्तक दे चुका है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Nord 2 का सक्सेर है। वनप्लस नोर्ड 2टी स्मार्टफोन MediaTek के नए Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इससे पहले नोर्ड 2 स्मार्टफोन को कंपनी ने Dimensity 1200 SoC के साथ लॉन्च किया था। वनप्लस ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया है। Passionategeekz ने अपनी एक रिपोर्ट में OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च टाइमलाइन को लेकर जानकारी शेयर की है।

रिपोर्ट की माने तो OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को भारत में इस मीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल वनप्लस का यह फोन किस तारीख को लॉन्च होगा इसे लेकर जानकारी नहीं है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए Amazon पर उपलब्ध रहेगा। वहीं अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह ग्लोबल वेरिएंट जैसी ही होंगी।

OnePlus Nord 2T price in India (संभावित)

OnePlus Nord 2T 5G launched with 4500mAh battery, 80W fast charge and 50MP camera

OnePlus Nord 2T price in India के भारत में कीमत की बात करें तो वनप्लस के इस फोन को 30,000 रुपये से 40,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। हालांकि वनप्लस के इस फोन का बेस वेरिएंट 30,000 रुपये से शुरू होता है।

OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ़्रेश रेट
  • MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर
  • Android 12
  • 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 32MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 4,500mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करता है।

OnePlus Nord 2T 5G launched with 4500mAh battery, 80W fast charge and 50MP camera

कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वनप्लस के इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। वनप्लस के इस फ़ोन के फ़्रंट में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 30,000 रुपये से कम में ख़रीदे OnePlus का 50 हज़ार रुपये वाला फ़ोन, अब तक की सबसे धाकड़ डील

कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, Beidou, Galileo, और USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया गया है। वनप्लस के इस पोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। इसके साथ ही OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here