OnePlus ने महंगाई में दी बड़ी राहत, 12000 रुपये सस्ता हुआ OnePlus 9 5G

OnePlus 9 5G को मिले लेटेस्ट प्राइस कट के बाद इस स्मार्टफोन को 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Join Us icon

OnePlus ने अपने पॉपुलर OnePlus 9 5G स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर से कटौती कर दी है। वनप्लस ने OnePlus 9 5G स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल मार्च में लॉन्च किया था। वनप्लस ने इससे पहले बीते मार्च में OnePlus 9 5G स्मार्टफोन की कीमत में 5000 रुपये की कटौती की थी। अब कंपनी ने एक बार फिर से अपने प्रीमिमय स्मार्टफोन की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती की है। वनप्लस का यह फोन लॉन्च प्राइस से अब 12,000 रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको आपको वनप्लस 9 5 जी स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

OnePlus 9 5G कीमत में कटौती

OnePlus 9 5G स्मार्टफोन दो वेरिएंट – 8GB और 12GB में लॉन्च किया गया है। वनप्लस के इस फोन का 8GB RAM वेरिएंट को मिले पहले प्राइस कट के बाद इसकी कीमत 44,999 रुपये हो गई थी। वहीं 12GB RAM वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये थी। अब इस फोन की कीमत 7,000 रुपये कम हो गई है। इस फोन बेस वेरिएंट लेटेस्ट प्राइस कट के बाद 37,999 रुपये और 12GB रैम वाला टॉप वेरिएंट 42,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन एस्ट्रल ब्लैक, आर्कटिक स्काई और विंटर मिस्ट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। नई कीमतें फोन की वेबसाइट पर लिस्ट हो गई हैं।

12GB RAM Phone OnePlus 9 RT geekbench listing Snapdragon 888 SoC specs leaked

OnePlus 9 5G स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 9 5G स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ 8GB/12GB के रैम ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। वनप्लस के प्रीमिमय फोन OnePlus 9 5G स्मार्टफोन में 6.55-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080×2400 पिक्सल का है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह भी पढ़ें : 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 11GB रैम के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च ये धाकड़ फोन

डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन Android 12 पर ऑपरेट करता है। OnePlus 9 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। वनप्लस के इस फ़ोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर दिया गया है। OnePlus 9 5G स्मार्टफोन में 4,500 mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here