एक साथ 7 Electric Bikes में लगी आग, शोरूम हुआ जलकर खाक! देखें हादसे की भयानक तस्वीरें

Join Us icon

Electric Vehicles का बाजार बड़ी गहमागहमी से होकर गुज़र रहा है। पेट्रोल-डीजल के महंगे दाम से बचने के लिए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना चाह रहे हैं लेकिन आए दिन इन बैटरी वाली गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं आम जनता में डर पैदा कर रही है। आज फिर से एक ऐसी ही खबर पुणे से सामने आई है जहां एक शोरूम में खड़ी 7 Electric Bikes में आग लगी है। हालांकि यह शोरूम किस कंपनी का यह था यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन Komaki Electric Vehicle की मानें तो यह multi-branded शोरूम था जहां अलग-अलग ब्रांड्स की इलेक्ट्रिक बाइक्स चार्ज पर लगी थी।

7 Electric Bike में लगी आग

बीते कई दिनों में देश के विभिन्न ईलाकों से इस तरह की खबरें सामने आ रही है जहां Electric Bike या Electric Scooter में आग लग रही है। इस तरह की घटनाएं सर्वाधिक Battery scooty में देखने को मिल रही है। लेकिन महाराष्ट्र के पुणे में हुए इस ताजा हादसे ने पूरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट का ध्यान अपनी ओर खींच डाला है। यह आग किसी उपभोक्ता द्वारा यूज़ किए जाने इलेक्ट्रिक वाहन में नहीं लगी है ​बल्कि शोरूम में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक्स में लगी है। यानी यहां बाइक चलाने वाले व्यक्ति की गलती का सवाल ही नहीं उठता है और सीधा-सीधा फाल्ट उस Electric Bike में ही नज़र आ रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार Pune में Market Yard Gangadham एरिया में एक इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड का शोरूम बना था और उसी में यह भयंकर आग लगी है। वह शोरूम किस ब्रांड का था, यह तो पुख्ता नहीं हो पाया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि वहां एक से अधिक ब्रांड्स की इलेक्ट्रिक बाइक्स मौजूद थी। उनमें से किस बैटरी वाली मोटरसाइकिल से सबसे पहले आग पकड़ी यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है। यह हादसा सोमवार शाम का है जहां एक के बाद 7 electric bikes ने आग पकड़ ली थी। गनिमत रही है कि इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई तथा वक्त रहते फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

Electric Vehicles में आग लगने के कारण

पुणे में हुए इस हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि शोरूम के अंदर इलेक्ट्रिक बाइक्स को चार्जिंग पर लगाया गया था। आग लगने की कोई वजह जानने के लिए अभी तहकीकात की जा रही है लेकिन प्रथमदृष्टया यही माना जा रहा है कि कोई electric bike जरूरत से ज्यादा समय तक चार्जिंग पर लगी रह गई होगी और ओवर चार्ज होने की वजह से उसमें आग लग गई होगी। एक मोटर साइकिल में लगी आग ने पास में खड़ी अन्य इलेक्ट्रिक बाइक्स को भी अपनी चपेट में ले लिया होगा और इसी वजह से यह बड़ी दुर्घटना हुई होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here